8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर्फ एक्टिंग ही नहीं इन चीजों को भी पसंद करते हैं आयुष्मान, जाने उनसे जुड़ी खास बातें

आयुष्मान खुराना अपनी नेचुरल एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी फिल्मों में यूनिक कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। इन फिल्मों में विकी डोनर, शुभ मंगल सावधान, बाला, जैसी फिल्में शामिल हैं। उनका सोशल मैसेज के साथ कॉमिक अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता है। तो आइए जानते हैं आयुष्मान से जुड़ी कुछ खास बातें।

3 min read
Google source verification
resize-16374089381188279157ayushmannkhurrana3.jpg

आयुष्मान खुराना चंडीगढ़ से आते हैं। उनके परिवार में दूर दूर तक कोई भी व्यक्ति फिल्मों से नहीं जुड़ा था। उनके माता पिता आज भी चंडीगढ़ में रहते हैं। उनकी मां हाउसमेकर हैं। तो वहीं उनके पिता एक ज्योतिषी हैं। इसके अलावा उनके भाई अपारशक्ति भी फिल्मों में एक्टिव हैं।

resize-16374091211983707657thequint201911dd75188e89904a9ba60624d1bc5946a1ayushmanboxoffice.jpeg

आयुष्मान के बारे में एक खास बात यह है कि वह अपने अंग्रेजी नाम की स्पैलिंग कुछ अलग तरीके से लिखते है। वह आयुष्मान में डबल एन का प्रयोग करते हैं। जबकि खुराना में डबल आर। इसके पीछे का कारण उऩके पिता हैं। उनके पिता ने ज्योतिष के अनुसार नाम में ये परिवर्तन करवाया है।

resize-163740885410961682617b34ba7c80510a76362f03c85d33c4a7.jpg

आयुष्मान की शुरूआती शिक्षा चंडीगढ़ में ही हुई। उन्होनें इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वे एक प्रसिद्ध रेडियो प्लेटफार्म में बतौर रेडियो जॉकी काम करने लगे। यह उनकी पहली नौकरी भी थी।

resize-16374088789334685421310278566068ayushmaan17.jpg

इस नौकरी करते करते जब आयुष्मान का मन भर गया तो उन्होनें एमटीवी के रोडीज में हिस्सा लेने का सोचा। और वह बतौर प्रतिभागी पहुंच गए। इस शो ना सिर्फ आयुष्मान को चुना गया बल्कि वह इस सीजन के विनर भी बने।

resize-16374090711678304549navbharattimes.jpg

इसके बाद आयुष्मान के लिए टीवी इंडस्ट्री के दरवाजे खुल गए। वह कई रियालिटी शोज में बतौर एंकर नजर आए। इसके अलावा उन्होनें कई अवार्ड शोज को भी होस्ट किया। और वह एक कॉमिक यंगस्टर के रूप में पहचाने जाने लगे।

resize-16374090501411696430m4syucso400x400.jpg

टीवी के दौर में ही आयुष्मान पर दिग्गज फिल्मकार शुजित सरकार की नजर पड़ी। उन्होनें इस एक्टर को फिल्म विकी डोनर के लिए अप्रोच किया। आयुष्मान ने इस मौके को दोनों हाथों से कबूला। फिल्म हिट रही और आयुष्मान की एक्टिंग के चर्चे मशहूर होने लगे।

resize-1637408966936986543ayushmannkhurrana.jpg

आयुष्मान की फैमिली की बात करें तो उनकी पत्नि का नाम ताहिरा कश्यप है। इसके अलावा उनको एक बेटा और बेटी हैं। जिनका नाम विराजवीर और वरूष्का है। ताहिरा फिल्मों से दूर रहतीं है। वह कैंसर को मात दे चुकी हैं।

resize-16374090961855245416smileyushmann.jpg

आयुष्मान खुराना नॉन वेजेटेरियन हैं। उन्हें चिकिन करी बेहद पसंद है। इसके अलावा वे रसगुल्ले, इमरती, फालूदा, हलवा तथा कुल्फी खाने का शौक रखते है। उन्हें क्रिकेट खेलना भी पसंद है। वे अक्सर क्रिकेट के बारे में ट्वीट करते रहते हैं।

resize-16374089941470987030ayushmannkhurranacontactinformation.jpg

एक्टिंग के अलावा उन्हें गाना गाने का तथा गिटार बजाने का भी शौक है। उन्होनें अपनी पहली फिल्म में पानी दा रंग गाया था। इसके अलावा कई फिल्मों में गाना गा चुके हैं। क्रिस मार्टिन आयुष्मान के फेवरेट सिंगर हैं।