दोबारा रिलीज का ऐलान
होमी अदजानिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अधिकारियों का अगला नोटिस आने तक आधी रात से भारत में सभी सिनेमा हॉल बंद हो जाएंगे। जब सब सुरक्षित होंगे तब हम 'अंग्रेजी मीडियम' फिर से रिलीज करेंगे। तब तक अपना ध्यान रखें और एक-दूसरे के प्रति दया दिखाएं।' फिल्म में इरफान के साथ करीना कपूर खान, राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, डिंपल कपाड़िया, कीकू शारदा और पंकज त्रिपाठी ने काम किया है। यह फिल्म साल 2017 की हिट फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है। इसमें एक बाप-बेटी के रिश्ते को दिखाया गया है।