23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिछले 21 दिन में इन 8 अभिनेताओं की हुई मौत, एक ने किया सुसाइड, पूरी इंडस्ट्री सदमे में

बीते एक महीने में बॉलीवुड पर टूटा दुखों का पहाड़, इरफान-ऋषि कपूर सहित इन हस्तियों का हुआ निधन....
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

May 17, 2020

rishi kapoor

rishi kapoor,rishi kapoor,rishi kapoor

पूरा देश कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है। वहीं बीते महीने मनोरंजन इंडस्ट्री को कई झटके लगे। अब मुंबई के खार इलाके में रहने वाले टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने खुशकुशी कर ली।

32 साल के अभिनेता अपनी पत्नी के साथ फ्लैट में किराए पर रहते थे। लॉकडाउन की वजह से टीवी सीरियल का काम बंद पडा है ऐसे मनमीत आर्थिक तंगी से जूझ रहा थे। उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इरफान खान
इंडस्ट्री में उस समय शोक की लहर दौड़ पड़ी जब अचानक ही एक्टर इरफान खान का निधन हो गया। इरफान का निधन 29 अप्रेल को हुआ था। वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं।

ऋषि कपूर
जहां एक तरफ लोग अभी तक इरफान के निधन के सदने उभरे नहीं पाए थे। वहीं 30 अप्रेल को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। ऋषि डेढ़ साल से ल्यूकेमिया से लड़ रहे थे।

शफीक अंसारी
10 मई को टेलीविजन के मशहूर एक्टर शफीक अंसारी का निधन हो गया। शफीक कैंसर से पीड़ित थे। शफीक ने 'क्राइम पेट्रोल' में विभिन्न किरदार किए। 52 साल के शफीक अंसारी ने मुंबई में अंतिम सांस ली।

साई गुंडेवर
'पीके' और 'रॉक ऑन' जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर साई गुंडेवर ने भी 10 मई को अमेरिका में अंतिम सांस ली। साई पिछले एक साल से ब्रेन कैंसर से लड़ रहे थे। बॉलीवुड कलाकारों सहित महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी थी।

अमोस
एक्टर आमिर खान के असिस्टेंट अमोस ने 12 मई को अंतिम सांस ली। वह 60 साल के थे। अमोस करीब 25 साल से आमिर के लिए काम कर रहे थे। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमोस के बहुत से करीबी लोग भी थे।अमोस का निधन हार्ट अटैक से हुआ था।पिछले 21 दिन में इन 8 अभिनेताओं की हुई मौत, एक ने किया सुसाइड, पूरी इंडस्ट्री सदमे में

सचिन कुमार
सीरियल 'कहानी घर घर की' में नजर आ चुके एक्टर सचिन कुमार का 15 मई को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह मुंबई के अंधेरी में रहते थे। 42 साल के सचिन अभिनेता अक्षय कुमार के कजिन थे।

अभिजीत
शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कंपनी के एक अहम सदस्य अभिजीत का निधन हो गया। अभिजीत रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की शुरुआत से जुड़े थे। 15 मई को ट्वीट कर रेड चिलीज ने ट्वीट कर जानकारी थी।

अभिजीत के निधन के बाद शाहरुख ने कहा- 'हम सभी ने ड्रीम्ज अनलिमिटेड के साथ फिल्में बनाने की यात्रा शुरू की। अभिजीत मेरा सबसे अच्छा सहयोगी था।'