1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ishaan Khattar से बढ़ी दूरियां तो इस एक्टर के करीब आईं Ananya Panday, इस हैंडसम हंक को डेट कर रही हैं अदाकारा

बॉलीवुड अदाकारा अनन्या पांडे एक्सर सुर्खियों में रहती हैं फिर वो चाहे उनका फैशन सेंस हो, या उनकी लव लाइफ। एक बार फिर अदाकारा चर्चा में हैं और वजह वहीं उनकी लव लाइफ। फिल्मी दुनिया में किसी से रिश्ता जुड़ना और टूटना आम है। कब किसपर किसका दिल आ जाए किसी को नहीं पता। अनन्या पांडे का नाम शुरुआत में ईशान खट्टर से जुड़ा था, लेकिन अब खबर है कि उनकी नजदीकियां किसी और के साथ बढ़ गई हैं।
2 min read
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Jul 12, 2022

is ananya panday dating aditya roy kapoor know here

is ananya panday dating aditya roy kapoor know here

जी हां अनन्या पांडे ने अपना बॉलीवुड सफर शुरू किया था वैसे ही उनका नाम अभिनेता ईशान खट्टर के साथ जुड़ गया था। इन दोनों ने लगभग 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी तेज हो गई थीं। माना जा रहा था कि 'खाली पीली' फ्लॉप होने के बाद ईशान खट्टर और अनन्या पांडे दोनों अलग हो गए। अब खबर है कि अदाकारा इन दिनों किसी और को डेट कर रही हैं। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर हैं।

खबरों के मुताबिक दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई हैं, दोनों अपने रिश्ते को छुपाकर चल रहे हैं। खैर अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो किसी को नहीं पता है। ईशान खट्टर के बाद अनन्या पांडे का नाम और एक्टरों से भी जुड़ चुका है। 'पति पत्नी और वो' में साथ काम करने के बाद अदाकारा का नाम कार्तिक आर्यन से भी जुड़ा था। दोनों के इश्क के खूब चर्चे हुए थे, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद से ही दोनों के रास्ते अलग हो गए थे।

बात कार्तिकतक ही नहीं रुकी। इसके बाद अनन्या का नाम लाइगर' स्टार विजय देवरकोंडा के साथ भी जुड़ा। एक्टर के साथ अदाकारा की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। करण जौहर की पार्टी में दोनों सथ समय बिताते दिखे थे। हालांकि कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए थे।

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही हैं। जल्द ही वह साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म 'Liger' में दिखाई देंगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग