
सूत्रों की माने तो मानुषी छिल्लर अब सिंगल नहीं है।दरअसल, वह अपने से काफी बड़े बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। इस खास शख्स का नाम है निखिल कामत (Nikhil Kamath) है। जोकि पेशे से एक बिजनेसमैन हैं।

उम्र में मानुषी छिल्लर से 10 साल बड़े बिजनेसमैन को डेट कर रही एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड निखिल कामत जेरोधा के को-फाउंडर हैं। दोनों एक-दूसरे को 2021 से जानते हैं। खबर तो ये भी है कि दोनों 2021 से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वैसे देखा जाएं तो सच छुपाए नहीं छुपता। हाल ही में दोनों को ऋषिकेश ट्रिप पर स्पॉट किया गया था।

मानुषि अपनी लव लाइफ को मीडिया से दूर ही रखती हैं। उनके रिश्ते के बारे में अभीतक सिर्फ फैमिली और फ्रेंड्स ही जानते थे लेकिन क्योंकि दोनों ही अपने इस खास रिश्ते को पब्लिकली शेयर नहीं करना चाहते हैं। लेकिन अब क्या करें मानुषि के इस ट्रिप ने उनके सारे राज खोलकर रख दिए।

मानुषि के लुक के बारें में बात करे तो एक्ट्रेस ने डीपनेक येलो कलर की ड्रेस पहनी है। इस ड्रेस के साथ मानुषि ने सुपर स्ट्रेट हेयर स्टाइल अपनाया है। इसके साथ ही मानुषि ने गले में स्टाइलिश गोल्डन नेकलेस पहना हुआ है।

मानुषि के कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। इंस्टा पर भी एक्ट्रेस की अच्छी फैन फॉलोइंग है।