scriptवोट डालने के बाद प्रियंका की मां ने शेयर की तस्वीर, दिखी ऐसी चीज, लोग बोले पक्का मोदी सर्पोटर हैं… | Is Priyanka Chopra mother Madhu is BJP supporter, find here | Patrika News

वोट डालने के बाद प्रियंका की मां ने शेयर की तस्वीर, दिखी ऐसी चीज, लोग बोले पक्का मोदी सर्पोटर हैं…

locationमुंबईPublished: Apr 30, 2019 05:19:55 pm

मधु ने मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला। इसके बाद अपनी सेल्फी ट्विटर पर शेयर की। इसमें उनकी फिंगर पर इंक…

Priyanka chopra mother

Priyanka chopra mother

मुंबई। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मुंबई में वोटिंग हुई। इसमें बॉलीवुड स्टार्स ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। स्टार्स ने वोट डालने के बाद ‘मतदान’ को कंफर्म करने वाली फोटोज भी शेयर की। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी मतदान के बाद सेल्फी डाली। उनकी मां ने भी इसी तरह फोटो शेयर की। लेकिन उनकी फोटो में एक चीज ऐसी थी जिससे उनके बीजेपी सर्पोटर होने की बात सामने आई है।

Priyanka chopra mother

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा पेशे से डॉक्टर हैं। हाल ही में उन्होंने एक नया क्लिनिक भी खोला है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। मधु ने मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला। इसके बाद अपनी सेल्फी ट्विटर पर शेयर की। इसमें उनकी फिंगर पर इंक दिख रही है। लेकिन उनके गले में भाजपा के चुनाव चिन्ह बना केसरिया दुपट्टा भी नजर आ रहा है। इससे लोगों को पक्का यकीन हो गया कि वह बीजेपी को सपोर्ट कर रही हैं।

https://twitter.com/chopramadhu1/status/1122688116261658624?ref_src=twsrc%5Etfw
priyanka chopra

दरअसल, मधु चोपड़ा नाम से ट्विटर पर दो अकाउंट सामने आते हैं। इन दोनों में से किसी पर भी अकाउंट वेरिफिकेशन वाला ब्लू टिक नहीं है। जब हमने प्रियंका के अकाउंट को चैक किया तो मालूम चला कि जिस अकाउंट को वह फॉलो करती हैं उससे इस तरह का कोई पोस्ट नहीं किया है।

https://twitter.com/madhuchopra/status/597452669737836544?ref_src=twsrc%5Etfw

जो फोटो वायरल हो रहा है वह मधु चोपड़ा नाम के किसी दूसरे अकाउंट से है। हालांकि फोटो में खुद प्रियंका की मां ने बीजेपी के निशान वाला दुपट्टा डाला है या नहीं, ये अभी स्पष्ट नहीं है। जिस तरह की फोटो सामने आई है उसे फोटोशॉप कहना थोड़ा मुश्किल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो