25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका चोपड़ा ने की शैतान की पूजा! सच पूछने पर कहा- वो नाराज हो जाएंगे

बॉलीवुड से हॅालीवुड में अपनी खासा पहचान बना चुकीं पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में खूब तरक्की की। कहा जाता है इस तरक्की को पाने के लिए वो शैतान की पूजा करती हैं। हालांकि अब खुद एक्ट्रेस ने इसके पीछे की सच्चाई बताई है।

1 minute read
Google source verification
 priyanka chopra

priyanka chopra

बॉलीवुड और हॅालीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) 2022 में सरोगेसी के जरिए मां बनीं। वो मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। इसके साथ ही वो काम पर भी फोकस कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है। उन्होंने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। इस मुकाम को हासिल करने में कड़ा संघर्ष और समय भी लगा है, लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि सक्सेस पाने के लिए प्रियंका ने शैतान की पूजा करती हैं।

हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने इस बात पर से पर्दा उठाया है और इसके पीछे की सच्चाई बताई है। इंटरव्यू में जब बातचीत के दौरान प्रियंका से पूछा गया कि क्या सक्सेस पाने के लिए आपने शैतान की पूजा की? इस सवाल का जवाब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हंसकर दिया। उन्होंने कहा, 'ये बहुत डरावना है। शिव जी मुझसे नाराज हो जाएंगे।'

यह भी पढ़ें- विक्रम गोखले के निधन की अफवाह फैलते ही बॉलीवुड में हड़कंप

एक्ट्रेस ने कहा 'उन्होंने मिस वर्ल्ड का टाइटल जीता था। इस जीत के कारण फिल्मी करियर बनाने में मदद मिली। अचानक लोग उन्हें जानने और पहचानने लगे। फिल्मों के ऑफर आने लगे। नई चीजों को तलाशने के मौके मिले।'

इसके साथ ही अपनी तरक्की का श्रेय अदाकारा ने अपने पैरेन्ट्स को दिया।

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही हॅालीवुड की रॅामकॅाम मूवी 'लव अगैन' 'Love Again' में दिखाई देने वाली हैं। यह फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसी के साथ एक्ट्रेस वेब सीरीज 'सिटाडेल' (Citadel) में दिखाई देंगी। इसके साथ ही प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- लाइव शो में अक्षरा सिंह के साथ शख्स ने की बदतमीजी