
Radhe maa-Rakhi Sawant
मुंबई। बॉलीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत ने दहेज उत्पीड़न और अश्लीलता फैलाने के मामलों को लेकर विवादों में घिरी राधे मां की जमकर वकालत की। उन्होेने कहा, "राधे मां, उनके लिए भगवान है। राखी कहती हैं," मुझे राधे मां बहुत अच्छी लगती हैं। वह बहुत अच्छे और नए-नए कपड़े पहनतीं हैं।" गौरतलब है कि राधे मां पर एक महिला को उसके पति और उसके ससुराल वालों से दहेज लेने के आरोप है। राधे मां पर अश्लीलता फैलने का भी आरोप है। इन आरोपों को निराधार बताते हुए राखी कहती हैं कि राधे मां में कुछ तो कशिश है कि इतने लोग उनके भक्त हैं। आसाराम पर तंज कसते हुए राखी कहती हैं, "रेप करने वाला भगवान कैसे हो सकता है। जब ऎसे लोग भगवान बन सकते हैं तो राधे मां क्यों नहीं। क्या सिर्फ इसलिए कि वह एक लेडी है।"
राखी ने कहा कि राधे मां भी एक औरत है। क्या बुरा है अगर वह शॉर्ट ड्रेस पहन लेती है? राखी के अनुसार वह राधे मां से मिल चुकी हैं और उनके लिए तो वह भगवान ही हैं। राखी पहली बॉलिवुड की हस्ती नहीं जिसने राधे मां का समर्थन किया है। राधे मां के भक्तों में डायरेक्टर सुभाष घई, भोजपुरी ऎक्टर मनोज तिवारी, महाभारत में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले गजेंद्र सिंह, ऎक्ट्रेस डॉली बिंद्रा और अन्य कई सिलेब्रटी शामिल हैं।
जानिए, कौन हैं राधे मां
राधे मां पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक सिख परिवार में जन्मीं। उनकी शादी पंजाब के ही रहने वाले बिजनेसमैन सरदार मोहन सिंह से हुई। शादी के बाद एक महंत से राधे मां की मुलाकात हुई। इसके बाद ही उन्होंने आध्यात्मिक जीवन अपना लिया। कुछ समय बाद वे मुंबई आ गईं और राधे मां के नाम से मशहूर हो गईं। राधे मां खुद को देवी का अवतार मानती हैं।
Published on:
09 Aug 2015 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
