5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख ने पूरे भारत में शुरु किया नया ट्रेंड #SayNoToSpoilers,जाने क्या है इसके पीछे का सच…

शाहरुख ने पूरे भारत में शुरु किया नया ट्रेंड #SayNoToSpoilers,जाने क्या है इसके पीछे का सच...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 31 Oct 2017, 8:44 AM IST

shahrukh khan and karan johar

shahrukh khan and karan johar

जैसा की हम सब जानते हैं जल्द ही एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर अक्षय खन्ना की नई फिल्म इत्तेफाक, 3 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। और बता दें इस फिल्म से शाहरुख़ खान का कनेक्शन है। फिल्म को शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन और बी आर चोपड़ा तीनों मिलकर बना रही हैं। ऐसे में शाहरुख इस बार फिल्म को लेकर एक खास बात कहते नजर आ रहे हैं।

दरअसल,शाहरुख का मानना है की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर आने वाली अॉडियंस फिल्म की कहानी को लीक कर देती है। इससे फिल्म की कमाई पर असर होता है और फिल्म को नुकसान होता है। इसलिए लोग एेसा न करें, इसके लिए शाहरुख़ खान अपील करते नज़र आ रहे हैं। हाल ही में शाहरुख़ खान ने अपने अॉफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बड़े ही दिलचस्प अंदाज में शाहरुख़ ने #Say no to spoilers को प्रमोट किया है। शाहरुख़ ने बताया की,-ये जो स्पॉइलर नाम की बीमारी है वो आज की नहीं बहुत पुरानी बीमारी है। बहुत इरिटेटिंग है। कैसा फील होगा जब बाहुबली 2 बिना देखे की आपको सवाल कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा का जवाब दिया जाए। अच्छा नहीं लगता है न। इसलिए मूवी देखने का मज़ा खराब मत कीजिए। हम सब फिल्म इंडस्ट्री में प्यार और मेहनत से फिल्में बनाते हैं। तो प्लीज #Say no to spoilers।

बता दें शाहरुख के अलावा एक्टर सिद्दार्थ मल्होत्रा और करण जौहर ने भी ट्विट कर Say no to spoilers का सपोर्ट किया है। सिद्धार्थ ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें अक्षय खन्ना भी हैं। अगर फिल्म की बात की जाए तो बता दें कि फिल्म 1969 में आई इत्तेफाक का रीमेक है। पुरानी फिल्म में राजेश खन्ना और नंदा लीड रोल में नजर आए थे। नई इत्तेफ़ाक एक मर्डर मिस्ट्री होने के साथ एक रात में हुई घटना की कहानी है। फिल्म 3 नवंबर को रिलीज हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन