9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैकी श्रॉफ की शॉर्ट फिल्म ‘शून्यता’ ने जीता इंटरनेशनल अवाॅर्ड, बनाई टॉप 6 में जगह

'शून्यता’ को बेस्ट फिल्म के लिए 1,000 डॉलर ईनाम के ताैर पर मिला। 22 मिनट की फिल्म ने टॉप 6 में बनाई जगह।

2 min read
Google source verification
jackie shroff

jackie shroff

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की शॉर्ट फिल्म ‘शून्यता’ ने अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड जीता है। जैकी की इस फिल्म को अमरीका के लॉस एंजेलिस में 'बेस्ट ऑफ इंडिया शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल' के लिए अवॅार्ड दिया गया। ‘शून्यता’ एक शॉर्ट फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन चिंतन शारदा ने किया है।

CAREER SPECIAL: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' नहीं 'संघर्ष' थी आलिया की डेब्यू फिल्म, निभाया था एक बच्ची का किरदार

22 मिनट की फिल्म ने टॉप 6 में बनाई जगह:
यह फिल्म लगभग 22 मिनट की है। इस फिल्म ने हजारों शॉर्ट फिल्म की लिस्ट में से टॉप 6 में जगह बनाई है। जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘शून्यता’ अमरीका के लॉस एंजेलिस में एक थिएटर में दिखाई गई थी। इस फिल्म को यहां एक हफ्ते तक टिकट इवेंट में दिखाया गया था, जिसके बाद जजों ने इसे बेस्ट फिल्म के तौर पर चुना।

श्रीदेवी के निधन के बाद एक बार फिर रुटीन लाइफ में लौटी जाह्नवी, जिम जाते हुईं स्पॉट

बेस्ट फिल्म के लिए मिले 1,000 डॉलर:
3 मार्च को 'मैक सेनेट स्टूडियो' में इस पुरस्कार समारोह को आयोजित किया गया था। 'शून्यता’ को बेस्ट फिल्म के लिए 1,000 डॉलर ईनाम के तोर पर मिला। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर सारदा ने कहा, ‘इस फिल्म समारोह का हिस्सा बनना सम्मान की बात थी। जैकी सर और हमारे सभी प्रतिभाशाली कलाकारों ने इस फिल्म को बनाया और मैं उनका बहुत आभारी हूं।’

हेमा मालिनी की बेटी ने देवर की शादी में जमकर किया डांस, वीडियो किया पोस्ट

शॉर्ट फिल्म दर्शकों से जुड़ने का शॉर्टकट है:
फिल्म के डायरेक्टर सारदा ने कहा , ‘हम इस पुरस्कार से बहुत खुश हैं। यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई और उन्होंने इसकी प्रशंसा की। जिसकी वजह से फिल्म कामयाब रही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं हमें दिखाता है कि इस फिल्म के जरिए दर्शकों से जुड़ने का हमारा प्रयास काफी हद तक सही रहा।’ इस फिल्म की शूटिंग ज्यादातर रात में हुई थी।'शून्यता’ फिल्म के निर्माता सुनील खेडेकर हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग