नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले जैकी श्रॉफ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैकी को पुलिस वाला बनते देखा गया और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि इस दौरान जैकी श्रॉफ के साथ उनके बेटे टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) भी मौजूद हैं। वीडियो में जैकी कह रहे हैं, ‘बहुत-बहुत शुक्रिया मेरे बच्चों, मैं कुछ ज्यादा बोलना नहीं चाहता। बस इतना ही कहूंगा कि बड़े लोग संभाल लेना और सयाणे लोग सुधर जाना।