
jacqueline fernandez
बालीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस की टीम में कोरोना की दस्तक के कारण शूटिंग रोक दी गई है।एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ***** हम एक ब्रेंड के लिए शूट करने वाले थे। ऐसे में एहतियात के तौर पर ग्रुप के सभी मेंबर्स का कोरोना टेस्ट किया गया। मैं आपको बताना चाहूंगी कि दुर्भाग्य से क्रू के 2 लोग कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं। हमने शूटिंग टाल दी है। क्योंकि लोगों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों संक्रमित मेंबर सेल्फ आइसोलेशन में हैं और उनका इलाज चल रहा है । टीम के बाकी मेंबर और मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है ।लेकिन हम सभी जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं।"
हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन रॉक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह परिवार सहित कोरोना की चपेट में आ गए थे। मगर अब ठीक है, उनकी पत्नी और दोनों छोटी बेटियां कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थी। हालांकि ढाई सप्ताह बाद अब सब ठीक है। वहीं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई एहसान खान का बुधवार देर रात निधन हो गया है। उन्हें कोरोना संक्रमण के कारण एडमिट कराया गया था । इससे पहले दिलीप कुमार के छोटे भाई असलम का भी 21 अगस्त को निधन हो चुकाा है।
Published on:
03 Sept 2020 03:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
