बॉलीवुड

माता वैष्णो के दरबार पहुंची जैकलीन फर्नांडीज, माथे पर टीका, गले में चुन्नी, भक्ति के रंग में रंगी एक्ट्रेस

Jacqueline Fernandez Vaishno Devi Mandir: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। बुधवार को अभिनेत्री ने माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका, जिसकी तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

2 min read
jacqueline fernandez

2022 में पूरे साल महाठग सुकेश चंक्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस सुर्खियों में रहा। इस मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी सामने आया। पिछला साल उनके लिए कुछ खास नहीं रहा इसीलिए अब अभिनेत्री ने नए साल में माता वैष्णो के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने बुधवार को माता वैष्णो देवी दरबार पहुंची और दर्शन किए। मंदिर से एक्ट्रेस के फोटोज औक वीडियोज सामने आए हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस ने माता की चुन्नी गले में डाल रखी है वहीं माथे पर लाल टीका लगा रखा है। ये तस्वीर उनके फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही है।

अदाकार ने यहां दर्शन के साथ साथ फैंस के साथ फोटोज भी क्लिक कराईं। साथ ही साथ उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो श्राइन बोर्ड की वाह वाही कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनका ये सफर बेहद ही शानदार रहा और सबकुछ बिल्कुल शांतिपूर्ण रहा।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब अदाकारा ने माता के दर्शन किए हों, इससे पहले भी वो वहां जा चुकी हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी। जैकलीन ने कहा वो माता वैष्णो देवी के दरबार में आती रहेंगी।

तस्वीरों में अदाकारा के लुक की बात करें तो उन्होंने इस दौरान व्हाइट स्वेटर, व्हाइट जैकेट , जींस और शूज में पहने हैं। आपको याद हो तो पिछ्ले साल किंग खान ने मां के दर्शन किए थे। कंगना रनौत अपने बर्थ डे पर अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची थीं।

इसके साथ ही कई और सेलेब्स भी मां के दरबार पहुंच चुके हैं। जैसे बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर, राजकुमार राव और पत्रलेखा।

जैकलीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अदाकारा रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की सर्कस में नजर आई थीं। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। जैकलीन जल्द ही वन कल्याण की Hari Hara Veera Mallu में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें- हाई स्लिट स्कर्ट में हुमा कुरैशी ने शेयर कीं फोटोज

Updated on:
05 Jan 2023 11:29 am
Published on:
05 Jan 2023 11:25 am
Also Read
View All

अगली खबर