
अपनी मखमली और जादुई आवाज से दुनिया भर के म्यूजिक लवर्स के दिलों में अपनी छाप छोड़ने वाले जगजीत सिंह अब भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन फैन्स के दिलों में हमेशा मौजूद रहते हैं अपने कुछ सदाबहार गानों के साथ।
जगजीत सिंह ने ना सिर्फ सुनने वालों के दिलों के दर्द बल्कि उनकी तन्हाईयों और प्यार में डूबे आशिकों का बखूबी साथ दिया है। इसी कारण से हर उम्र और पसंद के लोग जगजीत सिंह को अपना प्यार देते हैं।
जगजीत सिंह की सदाबहार गजलें
आज हम आपको जगजीत सिंह की सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली गजलों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये वो गजलें हैं जिनको हर कोई गुनगुनाता है और बखूबी पसंद करता है। ये गजलें न सिर्फ सबकी जबान पर हैं बल्कि इन्हीं गजलों ने जगजीत सिंह को गजल सम्राट बना दिया। आइए एक नजर इन गजलों पर डालते हैं:
तुम जो इतना मुस्कुरा रहे हो...
झुकी-झुकी सी नजर…
वो कागज की कश्ती…
तुमको देखा तो ये ख्याल आया…
चिट्ठी न कोई संदेश…
हाथ छूटे...
बाबुल मेरा नैहर छूटा जाए...
गुमसुम से ये जहां है...
जाग के कटी...
ये तेरा घर, ये मेरा घर…
Updated on:
08 Feb 2024 01:01 pm
Published on:
08 Feb 2024 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
