5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वोटिंग करने अनारकली सूट में पहुंची Janhvi Kapoor, दुपट्टे पर लिखा है कुछ खास, आपने पढ़ा?

Janhvi Kapoor ने आज मुंबई में मतदान किया। इस दौरान उनकी पहनी हुई अनारकली ड्रेस ने लोगों का ध्यान खींचा। इस ड्रेस पर कुछ ऐसा लिखा हुआ था जिसने लोगों को उनकी ओर आकर्षित किया।

less than 1 minute read
Google source verification
janhvi Kapoor Dress

Janhvi Kapoor अपकमिंग मूवी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। मूवी रिलीज से बस कुछ ही दिन दूर है। ऐसी में फिल्म के स्टार्स हर संभव कोशिश कर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

अनारकली सूट में वोट देने पहुंची

एक्ट्रेस Janhvi Kapoor पिंक-मेजेंटा शेड के जयपुरी प्रिंट का अनारकली सूट पहन वोट देने पहुंची थीं। इस दौरान उनकी ड्रेस पर लोगों को कुछ लिखा हुआ दिखाई दिया। आपको बता दें कि जिस अनारकली सूट को पहन जाह्नवी कपूर वोट देने पहुंची थीं उसके दुपट्टे पर 'देखा तेनु पहली-पहली बार' गाने (Dekhha Tenu) की कुछ लाइन्स लिखी हुई थी। ये हाल ही में 'मिस्टर एंड मिसेज माही' मूवी का रिलीज हुआ सॉन्ग है।

यह भी पढ़ें: हीरामंडी के बाद साहिर लुधियानवी की बायोपिक बनाएंगे संजय लीला भंसाली! बोले- 3 ड्रीम प्रोजेक्ट पूरे, 3 बाकी

राजकुमार राव इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। राजकुमार राव वोट डालने के लिए अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर मुंबई पहुंचे हैं। वोट देने के बाद राजकुमार राव और Janhvi Kapoor दोनों ही मूवी के प्रमोशन के लिए वाराणसी के लिए निकलेंगे। आपको बता दें कि 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 31 मई को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग