बॉलीवुड

बहन रिया कपूर की शादी में जान्हवी कपूर ने लूटी महफिल, देखिए एक्ट्रेस की खूबसूरत तस्वीरें

फिल्म 'धड़क' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली जान्हवी कपूर आए दिन अपने फैशन के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपने जिम से लेकर पार्टी लुक से लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं।

2 min read
Janhvi Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी कर ली। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। कपूर परिवार ने इस शादी को काफी प्राइवेट रखा। इसमें परिवार के कुछ ही लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद अनिल कपूर ने सेलिब्रेशन के लिए मुंबई में एक पार्टी का आयोजन किया। जिसमें एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनकी बहनों का जलवा रहा। वहीं, जान्हवी ने शादी के लेकर रिसेप्शन तक में अपने बोल्ड लुक से सारी लाइमलाइट बटोर ली।

फिल्म 'धड़क' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली जान्हवी कपूर आए दिन अपने फैशन के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपने जिम से लेकर पार्टी लुक से लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं। अब हाल ही में उन्होंने लहंगे में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। सिल्वर कलर के शिमरी लहंगे में उनका लुक देखने लायक था।

इसके बाद जान्हवी ने मनीष मल्होत्रा का रेड कलर का लहंगा पहना। अपने इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने हेवी मेकअप किया था, जिसमें वह बेहद बोल्ड व खूबसूरत लग रही थीं। लाल रंग के लहंगे में मैचिंग सीक्वेंस का काम किया गया था। तस्वीरों में जान्हवी कैमरे के सामने जबरदस्त अंदाज में पोज़ देती नजर आ रही हैं।

इसके अलावा, रिया कपूर की रिसेप्शन पार्टी कपूर फैमिली की हर लड़की ने हॉट लुक लिया हुआ था। लेकिन जैसे ही जान्हवी कपूर की एंट्री हुई तो हर किसी की नजरें उनपर ठहर गईं। उन्होंने स्काई ब्लू कलर का ट्यूब टॉप और व्हाइट ट्राउजर्स पहना हुआ था। इस आउटफिट में उनका कर्वी फिगर अच्छे से फ्लॉन्ट हो रहा था। इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया हुआ था, जिसमें वह बहुत स्टनिंग लग रही थीं। जान्हवी के इस लुक में तस्वीरों को काफी पसंद किया गया। इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट पर 7 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर आखिरी बार फिल्म गुंजन सक्सेना में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने भारत की पहली महिला पायलट का रोल निभाया था। फिल्म को काफी पसंद किया गया। इसके अलावा, वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में दिखाई देंगी।

Published on:
18 Aug 2021 03:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर