
Janhvi Kapoor With Boyfriend Shikhar Pahadia
Janhvi Kapoor With Boyfriend Shikhar Pahadia: फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को लगता है कंफर्म कर दिया है। उन्होंने बता दिया है कि वह शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने ये सब इंस्टाग्राम पर बताया है।
जाह्नवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 10 फोटो शेयर की थी। इसमें उन्होंने शिखर पहाड़िया के साथ अपनी बॉन्डिंग फैंस के साथ शेयर की। कपल की तस्वीरें देखने के बाद फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। दोनों की फोटो जैसे ही सामने आई सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। हर कोई दोनों को साथ में देखना चाहता था जो एक्ट्रेस ने पूरा कर दिया। जो तस्वीर जाह्नवी ने शेयर कि उसमें दोनों बेहद रोमांटिक नजर आ रहे हैं और काफी मस्ती करते भी दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने इसमें एक गजब का कैप्शन भी दिया है।
जाह्नवी कपूर ने फोटो शेयर की है वह इटली वैकेशन की हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "यह काफी अच्छा वैकेशन रहा। प्यार और यादों के लिए शुक्रिया।" जाह्नवी कपूर ने हाल ही में कपिल शर्मा के शो में अपने और शिखर पहाड़िया के रिश्ते को कंफर्म किया था और बताया था कि दोनों साथ में काफी खुश हैं। अब फैंस कपल को बधाई देते नजर आ रहे हैं और फोटो देखकर काफी खुश भी हो रहे हैं।
Updated on:
05 Jun 2024 12:07 pm
Published on:
05 Jun 2024 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
