
javed akhtar tweet
नई दिल्ली: बीते दिनों उत्तर प्रदेश के हाथरस से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। यहां की एक 19 वर्षीय लड़की के साथ हुए कथित गैंगरेप की घटना पर पूरे देश में नाराजगी है। कहा गया कि लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद युवकों ने उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और वह कुछ बोल न पाए इसलिए लड़कों ने उसकी जीभ तक काट डाली। इस घटना पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने अपना गुस्सा जाहिर किया था।
इस बीच केस के आरोपियों में से एक युवक ने दावा किया है कि युवती की हत्या उनकी मां और भाई ने मिलकर की थी। युवक के इस बयान पर गीतकार जावेद अख्तर का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस बात पर कोई बिना दिमाग वाला ही यकीन कर करेगा। जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, हाथरस केस का आरोपी अब दावा कर रहा है कि लड़की को उसकी खुद की मां और भाई ने ही यातनाएं दीं और मारा है। वह इस बात को कैसे जानता है? क्या उसने उन्हें लड़की को मारते हुए देखा? अगर देखा तो उसने पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की? केवल कोई धर्मांध जोकि बिना दिमाग वाला भी होता है, इस दावे पर विश्वास कर सकता है।'
मां और भाई पर लगाए आरोप
बता दें कि हाथरस केस में गिरफ्तार चारों आरोपियों ने जेल से पुलिस अधीक्षक(एसपी) को चिट्ठी भेजी है। इसमें आरोपियों ने कहा है कि वह निर्दोष हैं और उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। आरोपी संदीप ने खत में लिखा है कि मुझपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वो सारे झूठे हैं। हमें फंसाया गया है। वह लड़की मेरे गांव की रहने वाली थी। मेरी उससे दोस्ती थी। मेरी उससे मुलाकात होती थी और कभी-कभी फोन पर भी बात हो जाती थी। आरोपी ने आगे लिखा कि लड़की के घरवालों को हमारी दोस्ती पसंद नहीं थी। घटना वाले दिन मेरी मुलाकात उसके साथ खेत में हुई थी। उस समय उसके साथ उसकी मां और भाई थे। जिसके बाद मैं वापस अपने घर चला गया।
Published on:
09 Oct 2020 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
