
अक्षय कुमार ने LPG गैस सिलेंडर पर दिया बयान
Akshay Kumar On LPG Cylinder Shortage: इस समय देश में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को मजबूरी में अपनी खाने की दुकाने बंद करनी पड़ गई हैं। गैस सिलेंडर ब्लैक में लेने पर उसके रेट आसमान छू रहे हैं। वहीं कई लोग अपने घरों में सिलेंडर स्टोर कर रहे हैं। आम जनता शॉपिंग साइट्स पर इंडक्शन महंगे हो गए हैं। अब इसी को लेकर अक्षय कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपनी पत्नी और घर के भी हालात लोगों को बताए।
अक्षय कुमार ने हाल ही में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा आयोजित 'क्लीन मुंबई लीग' और स्वच्छता अभियान के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस मौके पर 'खिलाड़ी कुमार' ने न केवल शहर की सफाई को लेकर अपना विजन शेयर किया, बल्कि देश में चल रही रसोई गैस (LPG) की किल्लत पर भी अपनी राय रखी।
अक्षय कुमार ने बताया ने कहा, "हम हमेशा नगर पालिका से उम्मीद करते हैं कि वह शहर साफ रखें, लेकिन असल बदलाव तब आएगा जब हर मुंबईकर इस जिम्मेदारी को अपना समझेगा" आगे उन्होंने बिल्डरों को नसीहत दी कि शहर में जहां भी निर्माण कार्य (Construction) चल रहा है, वहां धूल को उड़ने से रोकने के लिए हरे पर्दे का इस्तेमाल अनिवार्य होना चाहिए। अक्षय ने वादा किया कि इस मुहिम में वह अकेले नहीं हैं, बल्कि बॉलीवुड के अन्य सितारे भी उनके साथ जुड़ेंगे।
इन दिनों देशभर में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर चिंता जताई जा रही है। जब अक्षय से इस बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बड़े ही मजाकिया और व्यावहारिक अंदाज में जवाब दिया। अक्षय ने कहा, "फिलहाल मेरे घर पर गैस की वैसी कोई किल्लत नहीं है, लेकिन मेरी पत्नी ट्विंकल खन्ना बहुत दूरदर्शी हैं। उन्होंने सावधानी बरतते हुए पहले ही दो इलेक्ट्रिक स्टोव (Electric Stove) ऑर्डर कर दिए हैं।" अक्षय ने हंसते हुए आगे कहा कि अब वह स्टोव घर पहुंचे हैं या नहीं, यह उन्हें नहीं पता।
बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों रसोई गैस के मुद्दे को लेकर मीम्स की बाढ़ आई हुई है, लेकिन अक्षय के इस बयान ने यह साफ कर दिया कि आम हो या खास, हर कोई वैकल्पिक इंतजामों के बारे में सोच रहा है।
Updated on:
17 Mar 2026 01:29 pm
Published on:
17 Mar 2026 01:29 pm
