
जानें जवान के 11वें दिन का कलेक्शन
Jawan Box Office Collection Day 11: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं। फिल्म हर रोज तगड़ी कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों के अंदर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। शुरुआती दिनों से ही जवान अच्छा कलेक्शन कर रही है। अब 11वें दिन ये फिल्म KGF 2 और 'गदर 2' का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। जानिए 11वें दिन फिल्म का कलेक्शन कितना होना वाले है।
जानिए रविवार का कलेक्शन
शाहरुख खान की फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में 439 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। वहीं अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जवान’ रिलीज के 11वें दिन यानि दूसरे संडे को 35 से 36 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। अगर ये आंकड़े सही निकले तो फिल्म 475 करोड़ के करीब हो जाएगा। जो एक बॉक्स ऑफिस के इतिहास में शानदार कलेक्शन होगा।
इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ सकती है ‘जवान’
शाहरुख खान की फिल्म अगर 11वें दिन 35 से 36 करोड़ कमा लेती है तो ये फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ और ‘गदर 2’ को पछाड़कर 11वें दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन जाएगी। साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘KGF 2’ ने रिलीज के 11वें दिन 22.68 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने 11वें दिन करीब 14 करोड़ रुपए कमाए थे।
जवान में शाहरुख का ऐसा अवतार पहली बार लोगों को देखने को मिल रहा है। शाहरुख के एक्शन, इंटेंस लुक्स और स्वैग का क्रेज थिएटर्स में जबरदस्त चल रहा है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा और लहर खान भी हैं।
Updated on:
17 Sept 2023 07:26 pm
Published on:
17 Sept 2023 07:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
