बॉलीवुड

Jawan Day 16 Collection: जवान का तूफान इन दो दिनों में होगा तेज, शाहरुख की फिल्म ने 16वें दिन किया इतना कलेक्शन

Jawan Box Office Collection Day 16: जवान वीकडे में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। वहीं हॉलीडे पर फिल्म की कमाई में उछाल आता है।

2 min read
Sep 22, 2023
जानें जवान के 16वें दिन का कलेक्शन

Jawan Box Office Collection Day 16: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म पहले दिन से ही शानदार कलेक्शन कर रही है। जवान वीकेंड के साथ वीकडे में भी अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं और 16वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'जवान' अपनी रिलीज के 16वें दिन 7 करोड़ की कमाई की है। जवान आज अब तक का सबसे कम कलेक्शन की है।

जवान वीकडे में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। वहीं हॉलीडे पर फिल्म की कमाई में उछाल आता है। ऐसा कहा कहा जा रहा है कि आने वाले इस दो दिनों में फिर कमाई में उछाल देखने को मिलेगी। क्योंकि शनिवार और रविवार को दर्शक फिल्म देखने ज्यादा जाते हैं। ये फिल्म गदर 2 को कमाई के मामले में पीछे छोड़ चुकी है।

पठान का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की पठान का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 543.05 करोड़ था। जिसे तोड़ पाने से बस जवान थोड़ा ही दूर रह गई है। वीकेंड तक जवान पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी। जवान ने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गदर 2 का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 522 करोड़ है।

अब तक रहा ये कलेक्शन
1. 'जवान' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म हिंदी सिनेमा की हाइएस्ट ओपेनिंग वाली फिल्म बन गई है।

2. दूसरे दिन शाहरुख खान की फिल्म ने 53.23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

3. अपनी रिलीज के तीसरे दिन 'जवान' ने 77.83 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

4. 'जवान' ने चौथे दिन 80 करोड़ कमा कर बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एक दिन में इतना ज्यादा कमाई करने वाली 'जवान' पहली हिंदी फिल्म बनी।

5. 'जवान' ने 5वें दिन 32.92 करोड़ और 6ठें दिन 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

6. 'जवान' अपनी रिलीज के 7वें दिन, बुधवार को 21.50 करोड़ फिल्म का कलेक्शन किया।

7. जवान' ने रिलीज के 8वें दिन 19.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद 'जवान' की 8 दिनों की कुल कमाई 387.78 करोड़ रुपये हो गई है।


8. 'जवान' अपनी रिलीज के 9वें दिन, शुक्रवार को 18.1 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म 'जवान' ने अपनी रिलीज के 10वें दिन 31.50 करोड़ का बिजनेस किया है।

9. 'जवान' ने अपनी रिलीज के 11वें दिन 34.5 करोड़ का कारोबार किया। शाहरुख खान की फिल्म का 12वें दिन 15.75 करोड़ का कलेक्शन रहा।


10. जवान ने 13वें 13 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद टोटल कलेक्शन 506.38 करोड़ हो गया है।

11. फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन 9.6 करोड़ का कलेक्शन किया है। 'जवान' अपनी रिलीज के 15वें दिन 9 करोड़ की कमाई की है।

Updated on:
22 Sept 2023 08:39 pm
Published on:
22 Sept 2023 08:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर