
जवान के एक सीन में शाहरुख खान।
Jawan Box Office Collection day 18: शाहरुख खान के लीड रोल वाली फिल्म 'जवान' ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 18 दिन पूरे कर लिए हैं। अपने 18वें दिन, 24 सितंबर को फिल्म ने 15 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। फिल्म की कुल कमाई अब 561 करोड़ है। 'जवान' पहली हिन्दी फिल्म है, जिसने इस आंकड़े को छुआ है। 'जवान' से पहले 'पठान' फिल्म के नाम पर सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड था। 'पठान' का कुल कलेक्शन 543 करोड़ है।
एटली के डायरेक्शन में बनी 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म अपनी रिलीज के दिन से ही कमाई के रिकॉर्ड बना रही है। सबसे बड़ी ओपनिंग और एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई के रिकॉर्ड 'जवान' अपने नाम कर चुकी है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, दीपिका पादुकोण जैसे सितारों ने काम किया है।
Updated on:
24 Sept 2023 04:40 pm
Published on:
24 Sept 2023 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
