बॉलीवुड

जवान ने शनिवार को कमाए 72 करोड़, 3 दिनों में आंकड़ा 200 Crore के पार; 11 लाख से अधिक एडवांस बिकीं टिकटें

Jawan Box Office Collection Day 3 Total Collection: जवान ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 2 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया। जवान अपने तीसरे दिन सभी भाषाओं में भारत में कितना कमा सकती है...

less than 1 minute read
Sep 09, 2023
जवान ने पहले दिन फिल्म ने 129 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में की थी।

Jawan Box Office Collection Day 4 Prediction: शाहरुख खान की फिल्म जवान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर दिन जबरदस्त साबित हो रहा है। जहां पहले दिन फिल्म ने 129 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में की थी। वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा 235 से 250 करोड़ पार हो गया है।

जबकि अब तीसरे दिन फिल्म का आंकड़ा भारत में ही 200 करोड़ पार होने को तैयार है क्योंकि वीकेंड का फायदा छुट्टी पर फैंस उठाते नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस ट्रेकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, जवान भारत में तीसरे दिन 72 करोड़ की कमाई कर सकती है, जिसके बाद फिल्म का आंकड़ा 200 करोड़ के पार हो जाएगा। वहीं दुनियाभर में यह आंकड़ा 300 करोड़ पार कर सकता है, जो कि जवान का ओवरऑल बजट बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Collection Day 2: शाहरुख खान की 'जवान' की सुनामी में उड़ी बॉलीवुड की फिल्में, 2 दिन में 100 करोड़ के पार

सैकनिल्क के अनुसार, जवान के तीसरे दिन के लिए 11 लाख से अधिक टिकट बेचे गए हैं, जबकि तीसरे दिन 20,000 से अधिक शो की मेजबानी के लिए तैयार है।

Updated on:
10 Sept 2023 10:17 am
Published on:
09 Sept 2023 06:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर