
जवान का वीकेंड रहा तूफानी
Jawan Collection: जवान को रिलीज हुए 4 दिन बीत चुके हैं। इन 4 दिनों में फिल्म ने बम्पर कमाई की है। मूवी हर दिन कई रिकॉर्ड्स भी बना रही है। फिल्म का पहला वीकेंड ब्लॉकबस्टर रहा। पहले रविवार को फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में 81 करोड़ के करीब की नेट कमाई की। जवान वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में भी टॉप पर है। यहां देखें अब तक कैसा रहा फिल्म का बॉक्स ऑफिस।
चौथे दिन का रिकॉर्ड
सिर्फ चार ही दिन में शाहरुख की फिल्म ने भारत में 282.73 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर डाला है। फिल्म के अब तक के कलेक्शन को देखकर मूवी ट्रैकर्स काफी एक्साइटेड हैं। रविवार को कलेक्शन शेयर करते हुए ट्रेड ऐनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने ट्वीट (X) किया, “जवान ने इतिहास रच दिया।”
ट्वीट में आगे लिखा, “चौथे दिन भारत में सिर्फ ट्रैक्ड शोज से ही 2875961 टिकट बिक गए। यानी सिंगल स्क्रीन्स को जोड़ें तो यह संख्या और बढ़ जाएगी। संडे को फिल्म के नाम सिंगल डे में सभी भाषाओं सबसे ज्यादा कमाई (80 करोड़ से ज्यादा नेट) करने का रिकॉर्ड बना। जवान हिंदी भाषा में सिंगल डे में 70 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन चुकी है।”
पांचवे दिन के शुरुआती आंकड़े
पांचवे दिन की बात करें तो सुबह 10 बजे तक ट्रेड रिपोर्ट्स sacnilk के अनुसार, जवान के लिए 30 करोड़ के टिकट बिक चुके हैं। वहीं वीकेंड यानी रिलीज के तीन दिनों में ही शाहरुख खान, नयनतारा स्टारर जवान ने कमाई के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया था। यहां देखें टॉप 10
3 दिन की कमाई टॉप 10 फिल्में
1. जवान (हिंदी) - 180.45 crores
2. पठान (हिंदी) - 1,60,57,00,000
3. केजीएफ 2 (हिंदी) - 1,40,45,00,000
4. गदर 2- द कथा कंटिन्यूज - 1,32,47,00,000
5. बाहुबली 2 (हिंदी) - 1,27,28,00,000
6. संजू - 1,19,33,00,000
7. टाइगर जिंदा है - 1,14,91,00,000
8. सुल्तान - 1,05,55,00,000
9. दंगल (हिंदी) - 1,04,53,00,000
10. ब्रह्मास्त्र (हिंदी) - 1,02,54,00,000
यह भी पढ़ें: जवान का जलवा सिर्फ भारत में ही नहीं, बांग्लादेश-श्रीलंका और नेपाल में भी कर रही करोड़ों की कमाई
पहले दिन का रिकॉर्ड
जवान पहले दिन भारत में हिंदी भाषा में कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी टॉप पर है। मूवी ने 74.54 करोड़ के करीब कमाई की थी। जवान में शाहरुख का एक ऐसा अवतार पहली बार बार देखने को मिल रहा है। शाहरुख के एक्शन, इंटेंस लुक्स और स्वैग का क्रेज थिएटर्स में ऐसा चल रहा है कि इस वीकेंड थिएटर्स में 'जवान' के टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।
Updated on:
16 Sept 2023 04:57 pm
Published on:
11 Sept 2023 03:55 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
