
जानें जवान के 6ठें दिन का कलेक्शन
Jawan Box Office Collection Day 6: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है। जवान को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। जिस वजह से फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। जहां चार दिनों के अंदर ही 'जवान' ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, वहीं अब फिल्म भारत में भी 300 से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
'जवान' ने बनाए रिकॉर्ड
देशभर में ‘जवान’ को लोगों का प्यार मिल ही रहा है, साथ ही विदेशों में भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। यही वजह है कि ये फिल्म वर्ल्डवाइ़ड बंपर कमाई कर रही है 'जवान' ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए कमाए और दूसरे दिन 53.23 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 77.83 करोड़ की कमाई की तो वहीं चौथे दिन 80.01 करोड़ कमाकर इतिहास रच दिया।
जानिए मंगलवार का कलेक्शन
वर्किंग डे की वजह से फिल्म ने सोमवार को 32.92 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं 6ठें दिन यानी आज का कलेक्शन भी सामने आ गया है। बॉलीवुड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' 6ठें दिन 28.50 करोड़ का कलेक्श कर सकती है।
अगर फिल्म मंगलवार को 28.50 का कलेक्शन करती है तो फिल्म की भारत में सभी भाषाओं की टोटल कमाई 347.58 करोड़ रुपए हो जाएगा। क्योंकि अभी तक किसी फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन में 350 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है। फिल्म वर्ल्डवाइड भी अच्छा परफॉर्म कर रही है।
जवान में शाहरुख का ऐसा अवतार पहली बार लोगों को देखने को मिल रहा है। शाहरुख के एक्शन, इंटेंस लुक्स और स्वैग का क्रेज थिएटर्स में जबरदस्त चल रहा है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा और लहर खान भी हैं।
Updated on:
12 Sept 2023 05:20 pm
Published on:
12 Sept 2023 05:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
