
Jawan Release stopped in Bangladesh: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' गुरुवार, 7 सितंबर को रिलीज हो गई है। गुरुवार को ही फिल्म को पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में भी रिलीज होना था। लेकिन फिलहाल विरोध के चलते फिल्म की रिलीज को रोक दिया गया है। बांग्लादेशी सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिलीज की मंजूरी नहीं दी है।
सेंसर ने लगाई रोक
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्शन कट एंटरटेनमेंट के प्रवक्ता एनोनो मामुन ने पुष्टि की थी कि 'जवान' बांग्लादेश में भी 7 सितंबर को रिलीज होगी। अब सेंसर बोर्ड के सदस्य खुरशेद आलम और अरुणा बिस्वास के फैसले ने फिल्म की रिलीज को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया है।
बांग्लादेश में 'जवान' की नई रिलीज की तारीख अनिश्चित बनी हुई है, जिससे प्रशंसक प्रत्याशा और अनिश्चितता में हैं। रिलीज में देरी और रोक के पीछे बांग्लादेशी फिल्म निर्माताओं के विरोध को देखा जा रहा है। निर्माताओं का कहना है कि फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन और दूसरी चीजों में नियमों की अनदेखी की गई है। बता दें कि 2 स्थानीय फिल्म मेकर्स ने शाहरुख खान की फिल्म के चलते अपनी फिल्मों की रिलीज तक टाल दी थी।
अभी तक बांग्लादेश में भारतीय फिल्में यहां रिलीज होने के कुछ समय बाद रिलीज होती रही हैं। 'पठान' और 'किसी का भाई किसी की जान' भारत से 4 महीने बाद बांग्लादेश में रिलीज हुईं। 'जवान' अगर भारत के साथ ही बांग्लादेश में रिलीज होती तो ये एक रिकॉर्ड बनता।
जवान में शाहरुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा, दीपिका पादुकोण और रिद्धि डोगरा भी नजर आई हैं। फिल्म 3 भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई की है। माना जा रहा है कि फिल्म शाहरुख की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।
'जवान' के रिलीज होते ही शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। जवान के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर ट्रेड एक्सपर्ट का कहना है कि दुनियाभर में फिल्म 100 करोड़ के ऊपर कमाई करने जा रही है। वहीं भारत में 70 से 80 करोड़ फिल्म कमाएगी।
यह भी पढ़ें: 'जवान' कर सकती है पहले दिन 'पठान' से ज्यादा कमाई, लेकिन इन 6 फिल्मों का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ना सपना ही रहेगा
Updated on:
07 Sept 2023 01:03 pm
Published on:
07 Sept 2023 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
