21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

300 करोड़ के बजट में बनी ‘जवान’ के लिए शाहरुख ने बनाया फीस लेने का रिकॉर्ड, जानिए दूसरे स्टार्स को मिले कितने पैसे

Jawan Starcast Fees: जवान के लिए शाहरुख खान को सबसे ज्यादा फीस मिली है।

2 min read
Google source verification
jawans.jpg

Jawan Starcast Fees: एटली के निर्देशन में फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति जैसे नामी एक्टर काम कर रहे हैं। ये फिल्म 300 करोड़ में बनी है। आइए जानते हैं इस फिल्म के लिए लिए किस एक्टर ने कितनी फीस ली है।

shah_rukh_jawann.jpg

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के बजट का तिहाई हिस्सा शाहरुख खान की फीस है। इस फिल्म के लिए शाहरुख खान ने 100 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

nayanthara.jpg

फिल्म की लीड हीरोइन नयनतारा ने फिल्म के लिए कितने रुपए लिए हैं। इसकी सटीक जानकारी नहीं है। जानकारी के मुताबिक 8 से 11 करोड़ रुपए नयनतारा ने लिए हैं।

priyamani.jpg

जवान फिल्म में प्रियामणि ने अपने रोल के लिए 1 करोड़ रुपए लिए हैं।

sanya_malhotra.jpg

'जवान' में सान्या मल्होत्रा भी एक अहम रोल कर रहे हैं। सान्या ने फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

sunil_grover.jpg

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी जवान में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए उन्होंने 75 लाख रुपए लिए हैं।

vijay_setu.jpg

साउथ के स्टार एक्टर विजय सेतुपति को फिल्म 'जवान' के लिए 21 करोड़ रुपए मिले हैं। शाहरुख के बाद उनको ही सबसे ज्यादा पैसा मिला है।