जया प्रदा ने जया बच्चन पर हमला बोलते हुए कहा कि आज वो बॉलीवुड के प्रति जितनी वफादारी दिखा रही हैं तो उस वक्त वो कहां थीं जब आजम खान ने 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान मुझपर अभद्र टिप्पणी की थी। तो उस वक्त जया बच्चन कहां पर थी? उन्होंने फिर सच का साथ क्यों नही दिया। उन्हें उस वक्त भी आवाज उठानी चाहिए थी, लेकिन वो चुप थीं क्योंकि वो राजनीति कर रही हैं। जया प्रदा ने जया बच्चन पर ही नही, उनके परिवार पर भी हमला बोलते हुए आरोप लगाया। इस परिवार ने उस इंसान के साथ अनदेखी की है जिसने इनका बुरे वक्त पर सपोर्ट किया था। जब अमर सिंह सिंगापुर में अपना इलाज करा रहे थे, बच्चन परिवार ने उनके प्रति किसी भी तरह की कोई सहानुभूति नहीं दिखाई थी। यहां तक कि जब उनका निधन हुआ तो इस परिवार ने उनके पास जाकर श्रद्धांजलि देना उचित नही समझा, बल्कि घर बैठे दो लाइन लिखकर अपना फर्ज अदा कर दिया था।