
Shraddha Kapoor CBD oil
नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आया ड्रग्स एंगल अब बॉलीवुड के सितारों के लिए मुश्किल बन चुका है। अब एनसीबी के निशाने में आई रिया के बाद बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के नाम इस लिस्ट में शामिल है और एनसीबी इनसे कड़ी पूछताछ करने के लिए अपने ऑफिस में बुला रही है।
इसी बीच सुशांत की पूर्व मैनेजर जया साहा ने पूछताछ के दौरान कुछ ऐसे खुलासे किए है जो काफी हैरान करने वाले हैं। जया साहा ने पूछताछ के दौरान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, नम्रता शिरोडकर का नाम खुलासा करके सभी को चौंका दिया था।
View this post on InstagramGroceries adventure with my bhaiya @siddhanthkapoor 💜
A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor) on
इससे भी ज्यादा चौका देने वाला खुलासा जया साहा ने ड्रग्स मामले को लेकर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के लिए किया है जिससे अब उनकी मुश्किलें और भी अधिक बढ़ सकती हैं। एनसीबी के द्वारा जया साहा से की गई पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया है कि श्रद्धा कपूर ने उनसे किस तरह के ड्रग लेने की मांग की थी।
जानकारी के मुताबिक जया साहा ने इस बात को लेकर दावा किया गया था कि श्रद्धा कपूर ने उनसे सीबीडी ऑयल ड्रग्स मांगा था। और श्रद्धा को सीबीडी ऑयल उनके ही द्वारा दिलवाया गया था। इतना ही नहीं श्रद्धा उस पार्टी में शामिल हुई थीं, जहां पर गांजे का इस्तेमाल काफी मात्रा में हुआ था।
View this post on InstagramEaster Sunday cheat day!!!Happy Easter!🐰🐣💜
A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor) on
बता दे कि जया साहा के अलावा ड्रग्स केस में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती ने भी पूछताछ के दौरान श्रद्धा कपूर के नाम का खुलासा किया था। श्रद्धा का नाम बार बार आना भी एनसीबी के लिए कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है। और अब आने वाले समय में एनसीबी श्रद्धा कपूर पर शिकंजा कस सकती है। वहीं बुधवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बॉलीवुड सितारों के बीच टीवी के दो सितारों के नाम भी सामने आए हैं।
View this post on InstagramA post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor) on
ड्रग्स मामले में आए इन दो टीवी स्टार्स का नाम अबीगैल पांडे और सनम है जिन्हें बुधवार को एनसीबी ने पूछताछ के लिए दफ्तर भी बुलाया है। यह दोनों स्टार्स डांस रियलिटी शो नच बलिए का भी हिस्सा रह चुके हैं। जबकि अबीगैल छोटे पर्दे के कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।
Updated on:
24 Sept 2020 04:00 pm
Published on:
24 Sept 2020 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
