8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थलाइवी में कंगना ने लिया जयललिता का गेट अप, लोगों ने कहा, लग रही है मोटी ताई

Thalaivi teaser out: जयललिता के जीवन पर आधारित है थलाइवी, कंगना की बहन ने शेयर किया पोस्टर सोशल मीडिया पर लोग कंगना के लुक्स को लेकर बना रहे मीम्स
2 min read
Google source verification
Thalaivi teaser out

नई दिल्ली। मशहूर लीडर और एक्ट्रेस रहीं जयललिता की बायोग्राफी पर बनी फिल्म थलाइवी ( Thalaivi ) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में इसका पोस्टर और टीजर लांच किया गया है। मूवी में कंगना रनौत ( kangana ranaut ) , जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। पिछले कुछ समय से कंगना जहां अपने बेतुके बयानों को लेकर सुर्खियों में थीं। वहीं अब मूवी के पोस्टर ने दोबारा उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। लोग उनके लुक्स को लेकर उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।

फरहान अख्तर की होने वाली मिसेज का दिखा बोल्ड अवतार, वायरल हुई सनबाथ की फोटोज

थलाइवी में कंगना के लुक का पहला पोस्टर कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने शेयर किया है। उन्होंने इस पर कैप्शन लिखा, ‘हम उस महान हस्ती को जानते हैं, लेकिन उनकी कहानी कही जानी अभी बाकी है। पोस्टर में कंगना जयललिता की तरह हरी साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। मगर उनके लुक को देखकर सोशल मीडिथ्या पर खूब मीम्स वायरल हो रहे हैं।

एक यूजर ने एक फनी पोस्टर बनाया। उसमें एक तरफ अमितशाह और दूसरी तरफ कंगना को रखा है और लिखा ये है मोटा भाई और कंगना है मोटी ताई। वहीं एक यूजर ने कंगना के गुब्बारे जैसे फूले हुए मुंह का मजाक उड़ाते हुए लिखा, उबली हुई कंगना रनौत। वहीं एक अन्य यूजर ने कंगना का मजाक उड़ाते हुए एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें कंगना और जयललिता की फोटो लगाई है। जिसमें जयललिता गुस्से में नजर आती हैं। यूजर ने फोटो का कैप्शन दिया, स्वर्ग से जयललिता का रिएक्शन।