
'धड़क' फेम जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म की सफलता को लेकर काफी खुश नजर आ रही हैं। इसी खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए जाह्नवी अपने परिवार के साथ लंच करने पहुंची।

जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर काफी कूल नजर आ रही थीं।

जाह्नवी और खुशी के अलावा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और जहान कपूर भी उनके साथ नजर आए।

मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मोतिवाला भी लंच पर उनके साथ पहुंचे।

जाह्नवी को देख लोगों की भीड़ लग गई। सभी उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए।