16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रमजान में ही मोनालिसा ने क्यों की फरमान खान से शादी? जानिए क्या कहता है इस्लाम

Monalisa Marriage With Farman Khan: मोनालिसा ने मुस्लिम फरमान खान से शादी कर ली है। यह रमजान का महीना है। ऐसे में आइये जानते हैं शादी और संबंध बनाने को लेकर क्या कहता है इस्लाम...

2 min read
Google source verification
Why Monalisa marry with Farman specifically during Ramadan what Islam says

मोनालिसा ने की फरमान खान से शादी

Monalisa Marriage With Farman Khan: यूपी के महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष बेचने वाली मोनालिसा इन दिनों विवादों का हिस्सा बनी हुई हैं। उन्होंने 11 मार्च को अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी कर ली। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई हर कोई हैरान रह गया। लोगों ने इसे लव जिहाद का नाम दे दिया। दोनों ने शादी के बाद अपने लिए सुरक्षा की भी मांग की।

मोनालिसा और फरमान का कहना है कि उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की जिस वजह से उनकी जान को खतरा हो सकता है। फरमान खान एक मुस्लिम एक्टर और मॉडल हैं। वहीं मोनालिसा एक हिंदू एक्ट्रेस हैं। ऐसे में दोनों ने जो शादी की है वह रमजान के पाक महीने में की है। क्या रोजे में शादी हो सकती है? आखिर क्या कहना है इस्लाम जानिए...

मोनालिसा ने रमजान में की फरमान से शादी (Monalisa Marriage With Farman Khan)

रमजान के महीने में निकाह (शादी) करना पूरी तरह जायज है। निकाह पर कोई रोक नहीं है, लेकिन रोजे की पवित्रता बनाए रखने के लिए दिन के समय शारीरिक संबंध और खान-पान से बचना अनिवार्य है। इसे सादगी से किया जा सकता है, जो इबादत का भी अच्छा समय है। वही शादी इफ्तार के बाद या रात में करना बेहतर माना जाता है ताकि रोजा न टूटे। ऐसे में कहा जा रहा है कि पाक महीना होने की वजह से ही मोनालिसा से फरमान ने शादी की है।

रोजे में शादी को लेकर क्या कहता है इस्लाम (Monalisa Love Jihad)

ऐसे में मोनालिसा और फरमान की शादी का समय अभी साफ नहीं हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि कपल ने सुबह शादी की और जिसकी सूचना और तस्वीरें शाम होते-होते इंटरनेट पर वायरल हुईं। मोनालिसा ने शादी के बाद बयान भी दिया था कि उनकी शादी उनका परिवार किसी और करना रहे थे, लेकिन वह फरमान से प्यार करती हैं और उन्हीं के साथ अपना घर बसाना चाहती थीं।

मोनालिसा की शादी के बाद चौपट हुआ करियर?

मोनालिसा की शादी के बाद से ही विवाद बढ़ता जा रहा है। अब ऐसे में उनके इस फैसले से उनका करियर भी खतरे में आ गया है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा जिनकी अपकमिंग फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में मोनालिसा लीड एक्ट्रेस थीं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग पर रोक लगा दी है। उनका कहना है कि जब तक इसकी सच्चाई सामने नहीं आती तब तक शूटिंग शुरू नहीं की जाएगी।