2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बादशाह के छोटे प्लेन को देख समय रैना ने कही ऐसी बात, सारे बड़े सितारे ऐसे ही खत्म हुए हैं!

Samay Raina Latent controversy: बादशाह का छोटा-सा प्लेन देखकर समय रैना ने एक अनोखी भविष्यवाणी की, जो सच में सभी को हैरान कर गई। उन्होंने कहा कि जैसे कई दिग्गज और लेजेंड्स अपने करियर के शिखर पर अचानक वक्त के साथ धीरे-धीरे पीछे हट गए या खत्म हो गए, उसी तरह बादशाह का ये छोटा प्लेन भी उसकी शाही उड़ान की याद दिलाता है।

2 min read
Google source verification
बादशाह के छोटे प्लेन को देख समय रैना ने की ऐसी भविष्यवाणी

बादशाह और समय रैना (फोटो सोर्स: x)

Samay Raina Latent controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना अपने बेबाक और बिना लाग-लपेट वाले ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने अपने मजाक का निशाना बनाया फेमस रैपर-सिंगर बादशाह को और वो भी तब जब दोनों बादशाह के लग्जरी प्राइवेट जेट में थाईलैंड जाने की तैयारी कर रहे थे। 1 मई को साझा किए गए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

अगर कुछ हो जाए तो न्यूज आर्टिकल में क्या लिखा जाएगा

शो के इस वायरल क्लिप में आगे समय ने मजाक में कल्पना की कि अगर कुछ हो जाए तो न्यूज आर्टिकल में क्या लिखा जाएगा। उन्होंने हंसते हुए कहा कि, पता है सारे बड़े सितारे ऐसे ही खत्म हुए हैं, फिर खबर में लिखा होगा , "थाईलैंड जाते समय, समय रैना और बादशाह की मौत हो गई।" ये सुनकर बादशाह की हंसी और भी बेकाबू हो गई और वो जोर से ठहाके लगाने लगे।

इतना ही नहीं, इस वीडियो में समय रैना ने बादशाह के चर्चित और विवादित गाने 'टेटीरी' का भी मजाकिया अंदाज में जिक्र किया। ये गाना अपने आम तौर पर आपत्तिजनक बोलों, भाषा और स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों के विजुअल्स की वजह से भारी विरोध का सामना कर चुका है और बाद में इस गाने का वीडियो डिलीट कर दिया गया था। समय का इस विवादित गाने पर मजाकिया टिप्पणी करना दर्शकों को खूब पसंद आया।

फिल्टर और बेहद मजेदार बातें हुईं

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर जल्द ही लाखों व्यूज बटोरे। साथ ही, फैंस ने समय और बादशाह की इस मजेदार दोस्ती की खूब तारीफ की। लोगों ने कहा कि जब 2 क्रिएटिव इंसान मिलते हैं तो कुछ ऐसा ही होता है पूरी तरह बिना फिल्टर और बेहद मजेदार बातें होती है।

इसके साथ ही, समय रैना की एक और बड़ी खबर है। वो 2 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक खास वर्ल्ड लाफ्टर डे एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया उर्फ बीयरबाइसेप्स के साथ दिखेंगे। बता दें, रणवीर पिछले साल 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर एक कंटेस्टेंट से विवादित सवाल पूछने के कारण देशभर में विरोध और कई FIR का सामना कर चुके हैं। इन दोनों का एक साथ कपिल के शो पर आना खुद में एक बड़ा इवेंट बन गया है। समय रैना का ये वीडियो बताता है कि असली कॉमेडी वो होती है जो बिना किसी तैयारी के दिल से निकले और जब सामने बैठा इंसान भी उतने ही खुले दिल से उसे एन्जॉय करे।