
jitendra-birthday-romantic-dance-with-wife
हिंदी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता जितेन्द्र (Jitendra) ने 7 अप्रेल को अपना 77वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। पूरे परिवार ने इस दिन का जश्न मनाया। इस मौके पर जितेन्द्र की बेटी एकता कपूर ने अपने घर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया जिसमें परिवार के करीबी और इंडस्ट्री के सितारों ने शिरकत किया। जश्न के इस मौके पर जितेन्द्र ने अपनी पत्नी संग रोमांटक डांस किया।
View this post on InstagramHappie bday!! JAI MATA DI.... parents r GODS ON EARTH ! May u live my years too ! Happie bday papa
A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on
सामने आए वीडियो में जितेन्द्र अपनी पत्नी के साथ जवानी जानेमन हसीन दिलरुबा गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं। इस उम्र में भी जितेन्द्र का जोश देख सभी गच्चा खा गए। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस वीडियो को एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
बताते चलें कि जितेन्द्र साल 1974 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों का रिश्ता तब से कायम है जब से शोभा मात्र 14 साल की थीं। इन दिनों वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं और अपनी बेटी एकता कपूर के काम में हाथ बटा रहे हैं।
Published on:
08 Apr 2019 06:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
