31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीवा धोनी ने रणवीर सिंह को कहा कॉपी कैट! तस्वीर हो रही है वायरल

रणवीर सिंह के ग्लासेस पर जीवा धोनी ने कहा 'मेरे ग्लासेस क्यूं पहने हैं' धोनी ने सोशल मीडिया पोस्ट की शेयर

less than 1 minute read
Google source verification
ranveer-ziva.jpg

नई दिल्ली। महेन्द्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा धोनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वहीं जीवा धोनी एक ऐसी बच्ची हैं जिनमें फूल एनर्जी है और उनकी कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं। हाल में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में आपको साथ में रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे।

आप जो तस्वीर देख रहें दरअसल ये पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह ने अपने इस्टांग्राम से पोस्ट की है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए धोनी पोस्ट पर कैप्शन लिखते हुए कहा- जीवा ने पूछा कि पापा इन्होंने "मेेरे ग्लासेस क्यूं पहने हैं" वो अपने ग्लासेस को चैक करने ऊपर गई। जाती हैं। और फिर कहती हैं कि मेरे ग्लासेस तो मेरे पास ही है। उन्होंने ये भी लिखा है कि वो सिर्फ साढ़े चार साल की ही हैं अगली बार जब वो रणवीर सिंह से मिलेंगी तो उन्हें बताएंगी कि उनके पास भी रणवीर सिंह जैसे ही ग्लासेस हैं। इसके बाद रणवीर सिंह ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा 'फैशनिस्ट' और उन्हें एक रेड कर्लर का दिल भी दिया।