5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के एक्शन सींस होंगे बुर्ज खलीफा पर शूट

शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के एक्शन सींस होंगे बुर्ज खलीफा पर शूट

less than 1 minute read
Google source verification
शाहरुख खान

शाहरुख खान

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के एक्शन सींस की शूटिंग बुर्ज खलीफा पर होने जा रही है। दरअसल दुबई में बुर्ज खलीफा नामक बिल्डिंग है। यहां पर फिल्म पठान के एक्शन सींस की शूटिंग होगी।

जानकारी के अनुसार शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के एक्शन सींस की शूटिंग बुर्ज खलीफा पर होगी। जिसके लिए अभिनेता तैयार हैं। दोनों कलाकारों के बॉडी डबल इन दिनों फिल्म में कुछ चेंज सीक्वेंस शूट कर रहे हैं। जो दुबई की सड़कों पर शूट किए जा रहे हैं। पिछले सप्ताह निर्माता ने कार और बस के साथ चेंजिंग सिक्वेंस को शूट किया था और अब वो बुर्ज खलीफा की ओर बढ़ रहे हैं । जानकारी के अनुसार पठान में मेकर्स हालीवुड लेवल का एक्शन दिखाना चाहते हैं ।जिसके लिए शूटिंग के दौरान काफी मेहनत की जा रही है और अब तक ज्यादातर बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी बुर्ज खलीफा के बाहर हुई है, लेकिन पठान की शूटिंग टावर के अंदर होगी।

आपको बता दें कि शाहरुख खान पिछले करीब 3 सालों से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए। लेकिन अब वह फिल्म पठान की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और इस फिल्म को लेकर वे काफी सुर्खियों में हैं और फैंस उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हुआ है। जिसमें वह खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख खान बस पर लड़ाई करते हुए नजर आते हैं ।वही एक दूसरे वीडियो में शाहरुख खान बुर्ज खलीफा के सामने शूटिंग करते दिख रहे हैं।