14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जॉन अब्राहम लखनऊ की सड़कों पर करेंगे एक्शन सीन की शूटिंग

जॉन अब्राहम लखनऊ की सड़कों पर करेंगे एक्शन सीन की शूटिंग
less than 1 minute read
Google source verification
'सत्यमेव जयते 2'

'सत्यमेव जयते 2'

फिल्म सत्यमेव जयते 2 की शूटिंग जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला लखनऊ की सड़कों पर करते नजर आएंगे। अभिनेता इस दौरान एक्शन सीन की शूटिंग भी करेंगे। वही लखनऊ के कॉलेज, किले और अन्य स्थानों पर भी इस फिल्म की शूटिंग होगी।

आपको बता दें कि सत्यमेव जयते 2 की शूटिंग जनवरी तक होने की संभावना है। कोरोना महामारी के चलते कास्ट और क्रू की सुरक्षा को देखते हुए सभी सावधानियां बरती जा रही है। निर्देशक मिलाप जवेरी ने बताया कि शूटिंग के दौरान कुछ लाइव लोकेशन को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। ताकि भीड़ एकत्रित नहीं हो सके। सिर्फ हमारी कास्ट और क्रू ही स्पॉट पर पर मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि फिल्म के लीड एक्टर जॉन अब्राहम को लोकेशंस का एक वर्चुअल टूर कराया है और अब वह भी इन जगहों पर शूट करने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ की सड़कों पर होने वाले एक्शन सीक्वेंस को लेकर प्रोड्यूसर भी काफी एक्साइटेड है।