10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जॉन अब्राहम करेंगे अपने इस सपने को पूरा, ये एक्टर देगा उनका साथ, होंगे खतरनाक स्टंट और…

जॉन (John Abraham) इन दिनों फिल्म 'पागलपंती' (Pagalpanti) को लेकर सुर्खियों में हैं।
2 min read
Google source verification
जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम

बाइक्स को लेकर जॉन अब्राहम (John Abraham) का प्यार तो जगजाहिर है। उनके पास दुनिया की शानदार बाइक्स का कलेक्शन है। अब वे जल्द ही बाइकर्स पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म को वे प्रोड्यूस भी करेंगे और इसमें एक्टिंग भी करते नजर आएंगे। मूवी में एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। जॉन अब्राहम की तरह ही हर्षवर्धन भी बाइक्स के दीवाने हैं।

फिल्म में हर्षवर्धन (Harshvardhan Rane) का किरदार क्या होगा, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि उनका किरदार भी अच्छा खासा लम्बा होगा। जॉन अब्राहम (John Abraham) काफी समय से ऐसी बाइकर फ्लिक बनाने की सोच रहे थे, जिस पर आखिरकार उन्होंने काम शुरू कर दिया है। वो जल्द ही इसका ऐलान कर देंगे। इससे पहले दर्शकों ने जॉन को वर्ष 2004 में आई फिल्म 'धूम' में बाइक पर स्टंट करते देखा था।

एक्टर ने पिछले दिनों एक बयान में कहा था,‘ मैंने दो साल पहले बाइक सवारों और मोटरसाइकिलों के प्रति उनके प्यार पर एक फिल्म बनाने का फैसला किया। तब से इस पर बहुत शोध किया और बहुत समय लगाया गया।’ रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म अगले साल फ्लोर पर जाएगी। रेंसिल डिसिल्वा इस मूवी को डायरेक्ट करेंगे। हाल ही जॉन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें वह अपनी बाइक्स का कलेक्शन दिखाते नजर आ रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग