
Jolly LLB 3
Jolly LLB 3 की शूटिंग राजस्थान में शुरू हो चुकी है। अब एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी अगले महीने से दिल्ली के शेड्यूल की शुरुआत करेंगे। मूवी की शूटिंग तीस हजारी कोर्ट में होना तय किया गया है। शूटिंग जून से जुलाई तक 30-40 दिनों तक चल सकती है।
मूवी ‘जॉली एलएलबी 3’ की शूटिंग ज्यादातर तीस हजारी कोर्ट एरिया के पास शेड्यूल की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर कोर्ट ड्रामा सीन्स की शूटिंग के लिए ही दिल्ली आ रहे हैं। जॉली एलएलबी 3 को कई राज्यों में शूट किया जाना है लेकिन इसके ज्यादातर हिस्से दिल्ली में शूट किए जाने है।
भयानक गर्मी के कारण मूवी के शूटिंग की डेट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। मौसम की स्थिति के कारण शूट में कोई उलटफेर नहीं किया गया है। आपको बता दें कि अशरद वारसी को एक साथ मूवी बच्चन पांडे में देखा गया था। मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब दोनों ही एक्टर्स को जॉली एलएलबी के तीसरे पार्ट से बेहद उम्मीदें हैं।
Published on:
30 Apr 2024 09:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
