27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों की तरह पत्नी से चोटी बनवाते नज़र आए सुनील शेट्टी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये क्यूट वीडियो

पत्नी माना शेट्टी ( Mana Shetty ) ने बनाई सुनील शेट्टी ( Sunil Shetty ) की चोटी एक्टर सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर वीडियो को किया शेयर शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty ) ने कमेंट में लिखा 'Awww'

2 min read
Google source verification
Sunil Shetty

Sunil Shetty

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अन्ना के नाम से मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी ( Sunil Shetty ) बेशक फिल्मों से दूर हैं लेकिन फिर भी वो अपने अलग अंदाज की वजह से खबरों में छाए रहते हैं। लॉक डाउन होने की वजह से सभी लोग घर पर ही रहकर अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। ऐसे में वो अपने परिवारवालों के संग भी समय बीता रहे हैं। हाल ही में अन्ना यानी की सुनील शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में सुनील अपनी वाइफ माना शेट्टी ( Mana Shetty ) संग दिखाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

HAIR - - AA - - PHERI !!!

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty) on

वीडियो में अभिनेता सुनील शेट्टी की पत्नी उनकी चोटी बनाते हुए नज़र आ रही हैं। सुनील आराम से कुर्सी पर बैठे हुए हैं। और उनकी पत्नी उनकी चोटी बना रही हैं। सुनील चुपचाप सिर झुकाए बैठे हुए हैं। इस क्यूट वीडियो को सुनील ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- “हेयर…आ..फेरी..”। वीडियो को देख बॉलीवुड के कई सेलेब्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। कमेंट करते हुए एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी नज़र ना लगने वाली इमोजी कमेंट में भेजे हैं।

सुनील शेट्टी के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बता दें जल्द ही सुनली शेट्टी सुपरहिट फिल्म 'हेरा फेरी' ( Hera -Feri ) के पार्ट 3 में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में आपको सुनील के साथ अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) और परेश रावल ( Paresh Rawal ) की जबरदस्त कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म के अलावा सुनील की फिल्म 'मुबंई सागा' ( Mumbai Saga ) भी इस साल रिलीज़ होगी।