26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कच्चा बादाम गाने वाले भुबन के बिगड़े हालात, कमाई हुई बंद, रोते हुए बोले- ‘अपना ही गाना नहीं गा पा रहा हूं’

kacha badam singer bhuban badyakar : कच्चा बादाम गाने को गाकर भुबन रातों-रात सितारा बन गए हैं। भुबन बादायकर का यह मूंगफली बेचने का अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि वह रातोंरात सोशल मीडिया पर फेमस हो गए थे। भुबन को भी इसका अंदाजा नहीं था कि वह अपने गीत के साथ एक सेलिब्रिटी बन जाएंगे, लेकिन अब सिंगर के हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Mar 02, 2023

bhuban badyakar

bhuban badyakar

kacha badam singer bhuban badyakar : पिछले दिनों सोशल मीडिया पर काचा बादाम सॉन्ग बहुत फेमस हुआ था और हर किसी ने इस गाने पर जमकर वीडियो और रील बनाए थे। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक हर किसी ने इस गाने को इंजॉय किया। इस गाने को किसी बहुत बड़े स्टार ने नहीं बल्कि सिम बंगाल की गलियों में मूंगफली बेचने वाले एक शख्स ने गाया है। इस गाने को गाने वाले का नाम भुबन बादायकर है। कच्चा बादाम गाने को गाकर भुबन रातों-रात सितारा बन गए हैं। भुबन को भी इसका अंदाजा नहीं था कि वह अपने गीत के साथ एक सेलिब्रिटी बन जाएंगे। आगे देखते ही देखते भुबन स्टार बन गए, लेकिन अब आज वो इसी गाने को गा नहीं पा रहे हैं।

दरअसल भुबन बड्याकर नोटिस से परेशान हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि जैसे ही इस गाने के साथ वो वीडियो या सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, तो उन्हें कॉपीराइट भेजकर रोका जा रहा है।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भुबन का कहना है कि कॉपीराइट के नोटिस मिलने से वह दुखी हैं। नोटिस मिलने की वजह से वह गाना नहीं गा पा रहे हैं और उन्हें कोई शो नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें- कपिल शर्मा शो के चलते फ्लॉप हुई 'सेल्फी'?

भुबन ने बताया, 'गोपाल नाम के एक शख्स ने उन्हें 3 लाख रुपये देकर कहा था कि वो अपने Youtube चैनल पर इस गाने को चलाएंगे। इसके लिए उन्हें ये पैसे दिए। भुबन का आरोप है कि अब जब भी कहीं वो इस गाने को गाते हैं और उसे पोस्ट करते हैं तो कॉपीराइट क्लेम आ जाता है। भुबन का कहना है कि ऐसा करने की वजह पूछने पर वो शख्स कहता है कि मैंने कॉपीराइट खरीद लिया है।'

भुबन ने आगे बताया ' उस शख्स ने पैसे देते समय कुछ कागजात पर भी साइन करवा लिया था। मैं तो एक अनपढ़ इंसान हूं। मुझे तो ये सब समझ नहीं आता और इसी के चलते मेरा फायदा उठाया गया है।'

भुबन ने बड्याकर ने उस शख्स पर फायदा उठाने का आरोप लगाया सिर्फ कॉपीराइट की वजह से भुबन खुद का गाना नहीं गा पा रहे हैं न ही उनकी कमाई हो पा रही है। इससे वह काफी दुखी हैं। उनकी आर्थिक हालात फिर से बिगड़ने लगी है। उन्होंने कहा- फिलहाल कामकाज नहीं मिल रहा है। अब शो में मैं वो गाना तो गा नहीं पाता। छोटा-मोटा काम करते महीने का कुछ हजार रुपयों की कमाई हो पा रही है।

यह भी पढ़ें- 'टाइगर' 3 के सेट से लीक हुआ वीडियो