14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निधन के चंद घंटों के बाद खुला ये बड़ा राज, इस वजह से हुई कादर खान की मौत

कादर अपनी पुरानी फिल्म 'शर्मा' (1981) को रीमेक करना चाहते थे जिसे उन्होंने प्रोड्यूस भी किया था।

2 min read
Google source verification
Kader Khan

Kader Khan

दिग्गज कलाकार कादर खान (Kader Khan) ने दर्शकों को खूब हंसाया है। वह ना सिर्फ एक अच्छे अभिनेता थे बल्कि एक बेहतरीन राइटर भी रहे। लंबे समय से वह कनाडा में अपने बेटों के पास रहते हैं। वहीं पर उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि कई दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल तें भर्ती कराया गया था। बीते रोज की शाम करीब 6 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन से पहले उनकी फैमिली फ्रेंड और प्रोड्यूसर डायरेक्टर फौजिया ने कई बातों का खुलासा किया था। फौजिया उनके फ्रेंड होने के साथ ही प्रोड्यूसर डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने फिल्म 'हो गया दिमाग का दही' को प्रोड्यूस किया है। फौजिया ने कहा था- डिप्रेशन की वजह से उनका ऐसा हाल हो गया था। यहां तक कि उनकी याद्दाश्त भी चली गई थी। फौजिया लगातार कादर के बेटे शाहनवाज से संपर्क में रहीं।

2 साल से बिस्तर पर थे कादर :
फौजिया ने बताया, 'कादर खान पिछले दो साल से बिस्तर पर हैं। चल न पाने की वजह से वह व्हील चेयर से चलने के लिए मजबूर हो गए थे। बढ़ती उम्र के साथ उनकी फिल्मों से दूरी बढ़ना शुरू हो गई थी। वे एक एक्टर थे जो कि फिल्मों में जीते थे। फिल्मों से ही उनकी सांस चलती थी। फिल्मों से बढ़ती दूरी उनसे सहन नहीं हो सकी।

इंडस्ट्री से किसी ने नहीं ली उनकी खबर :
उन्होंने बताया, 'कादर ने उनसे कहा था कि वे पुरानी फिल्म 'शर्मा' (1981) को रीमेक करना चाहते थे जिसे उन्होंने प्रोड्यूस भी किया था। हम इस पर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि इसके अलावा भी उन्होंने कई सारी स्क्रिप्ट्स लिखी हैं। मैंने कहा था कि मैं उनके सपने को पूरा करने मदद करूंगी। इसके साथ ही कादर खान कहते थे कि फिल्म इंडस्ट्री से कोई भी उनकी देखभाल या सपोर्ट करने भी नहीं आया। उन्होंने मुझसे कहा था - 'कोई भी मुझे देखने तक नहीं आया'।