'मेरे बच्चों की छुट्टियां हैं'
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मुझे याद है कि जब हम छुट्टियों पर जाने वाले होते थे, तब वह फिल्मों को ना कह देती थीं। वह कहती थी, मुझे क्षमा करें, मैं अप्रैल और मई के महीने में काम नहीं कर पाऊंगी, क्योंकि मेरे बच्चों की छुट्टियां हैं और मैंने उनसे वादा किया कि मैं उनके साथ रहूंगी।'