scriptअजय देवगन के पिता के निधन के अगले दिन बिगड़ी काजोल की मां की तबीयत, तुरंत भर्ती कराया अस्पताल में… | Kajol mother Tanuja at hospital a day after Veeru Devgan death | Patrika News
बॉलीवुड

अजय देवगन के पिता के निधन के अगले दिन बिगड़ी काजोल की मां की तबीयत, तुरंत भर्ती कराया अस्पताल में…

काजोल की मां वेटरन एक्ट्रेस Tanuja Mukherji की तबियत बिगड़ी गई और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुंबईMay 29, 2019 / 12:35 pm

Riya Jain

अजय देवगन के पिता की मौत के अगले दिन बिगड़ी काजोल की मां की तबीयत, तुरंत भर्ती कराया अस्पताल में...

अजय देवगन के पिता की मौत के अगले दिन बिगड़ी काजोल की मां की तबीयत, तुरंत भर्ती कराया अस्पताल में…

इस सोमवार को Ajay Devgn के पिता Veeru Devgn के पिता का निधन हो गया। Kajol और अजय के आसूं सूखे भी नहीं और एक और बड़ी खबर सामने आ गई है। खबरों के मुताबिक अगले ही दिन काजोल की मां वेटरन एक्ट्रेस tanuja mukherji की तबियत बिगड़ी गई और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

kajol-mother-tanuja-at-hospital-a-day-after-veeru-devgan-death

जी हां, मंगलवार शाम काजोल को लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया। वो अपनी मां से मिलने पहुंची थीं। हालांकि तनुजा को क्या बीमारी है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। सोमवार को ही काजोल के ससुर का दाहसंस्कार किया गया था और अब उनकी मां की तबियत खराब होना चिंता की बात है।

 

kajol-mother-tanuja-at-hospital
बता दें अपने ससुरजी के अंतिम संस्कार के वक्त काजोल को ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ स्पॉट किया गया था। ऐश काजोल को सांत्वना देती नजर आ रही थीं।

kajol-father-in-law-death

गौरतलब है की वीरू देवगन को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद उन्हें सांता क्रूज के सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया और अस्पताल में उन्हें कार्डियक अटैक आ गया। अस्पताल में ही अजय के पिता ने आखिरी सांस ली।

Home / Entertainment / Bollywood / अजय देवगन के पिता के निधन के अगले दिन बिगड़ी काजोल की मां की तबीयत, तुरंत भर्ती कराया अस्पताल में…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो