
Kajol
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है। यही नहीं एक्ट्रेस का चुलबुला अंदाज के भी सभी दीवाने हैं। काजोल 47 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी लोगों को दीवाना बना देती हैं। हाल ही में काजोल को उनकी बेटी न्यासा संग स्पॉट किया गया। इस दौरान काजोल अपनी ही बेटी को खूबसूरती के मामले में कड़ी टक्कर देते हुए दिखाई दे रही थीं।
काजोल-न्यासा का एयरपोर्ट लुक
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं काजोल और न्यासा का कैजुअल था। जहां काजोल ब्लैक एंड वाइट लाइन पर ब्लैक लेदर की जैकेट को स्टाइल किए हुए नज़र आईं। वहीं न्यासा डेनिम शॉर्ट्स और वाइट टी-शर्ट में दिखाई दीं। काजोल ने अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए येलो चश्मा पहना था। बालों का बन हुआ था और हाथ में वाइट बैग लिया हुआ था। वहीं न्यासा ने खुद को स्टाइलिश बनान के लिए ओपन हेयर्स रखे हुए थे। 40 की उम्र पार करने वाली काजोल आज भी खूबसूरत नज़र आती हैं। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है। जब काजोल बेटी न्यासा को कड़ी टक्कर देती हुईं दिखाई दे रही हैं। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।
बेटी संग दिखा काजोल का ग्लैमरस अंदाज
सोशल मीडिया पर काजोल और उनकी बेटी न्यासा की कई तस्वीरें सामने आती रहती हैं। जिसमें काजोल बेटी के सामने खूब स्टाइलिश लगती हैं।
ट्रेडिशनल लुक में भी लगती हैं खूबसूरत
वेस्टर्न ही नहीं बल्कि ट्रेडिशनल लुक में भी काजोल बेटी के सामने इस उम्र में भी खूबसूरत नज़र आती हैं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल हाल ही में फिल्म 'देवी' में नज़र आई थीं।
Published on:
18 Sept 2021 07:07 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
