
Ajay Devgn Kajol
बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन (Ajay Devgn) कल 50 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनके फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनांए दीं। वहीं उनकी फैमिली ने भी इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस मौके पर अजय देवगन की पत्नी काजोल (Kajol) ने सोशल मीडिया पर पति के लिए प्यार भरा मैसेज लिखा।
View this post on InstagramA post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
काजोल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी और अजय देवगन की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के कैप्शन में काजोल ने लिखा, 'मेरे डैशिंग, नेकदिल और बहुत गंभीर पति को जन्मदिन की बधाइयां। मैं भी बहुत ही सीरियस अंदाज में आपको जन्मदिन और आने वाले साल की शुभकामनाएं दे रही हूं।'
काजोल ने लिखा, 'मुझे वाकई ऐसा लगता है कि तुम अब ज्यादा हैंडसम दिखते हो।' अजय देवगन जल्द ही फिल्म 'दे दे प्यार दे' में तब्बू और रकुल प्रीत सिंह के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर अजय क जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज किया गया है।
Updated on:
03 Apr 2019 05:05 pm
Published on:
03 Apr 2019 04:55 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
