27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काजोल ने बताया फिल्म ‘करण अर्जुन’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, शाहरुख खान को लेकर कह दी ये बड़ी बात

बॉलीवुड की हिट जोड़ी शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘करण- अर्जुन’ का एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है जिसे खुद काजोल से बताया है।

less than 1 minute read
Google source verification
kajol and shahrukh khan

शाहरुख खान और काजोल

शाहरुख खान और काजोल की 1995 में आई फिल्म ‘करण- अर्जुन’ को लेकर काजोल ने इंटरव्यू में एक बात बताई है और उन्होंने शाहरुख खान को लेकर भी बड़ी बात कही है। उस फिल्म का गाना 'जाती हूं मैं' को लेकर कहा कि उन्हें नहीं पता था कि गाने के साथ क्या किया जा रहा है। उन्हें गाने के डिजाइन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी और उन्होंने वही किया, जो उन्हें करने के लिए कहा गया था।

शाहरुख महिलाओं को समझ लेते हैं
एक इंटरव्यू में काजोल ने शाहरुख खान के लिए कहा कि शाहरुख ही थे, जिन्होंने उन्हें गाना करने में सहज बनाया। शाहरुख बस यह समझ लेते हैं कि महिलाएं क्या करने में ठीक या असहज होती हैं। गाने को अच्छी तरह से किया गया था, जिसका श्रेय शाहरुख को जाता है। अपना अनुभव साझा करते हुए काजोल ने यह भी कहा कि मैं कहूंगी कि मैंने अपने पूरे करियर में जिन अभिनेताओं के साथ काम किया है, उनमें वह सबसे ज्यादा समझदार हैं।