29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदल गई करण की मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ की रिलीज डेट, अब 19 अप्रेल के बजाय इस दिन होगी रिलीज!

फिल्म 'kalank' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Mar 09, 2019

kalank release date change from 19 to 17 april

kalank release date change from 19 to 17 april

बॅालीवुड फिल्ममेकर Karan Johar की 'Kalank' इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल में फिल्म के नए Posters जारी हुए हैं। इसी के साथ फिल्म के किरदारों के नाम भी सामने आए हैं। इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

बता दें, करण जौहर की फिल्म पहले 19 अप्रेल को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म 17 अप्रेल को रिलीज होगी। दरअसल, 17 अप्रेल को 'महावीर जयंती' है और आने वाले फ्राइडे को 'गुड फ्राइडे' है। साथ ही फिल्म को शनिवार और रविवार का भी फायदे मिलेगा। इसी के साथ फिल्म की ये नई रिलीज डेट तय की गई है। हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं हुआ है।

15 साल पहले आया था 'कलंक' का ख्याल

करण ने इंस्टाग्राम पर अपनेे दिल की बात रखते हुए लिखा, '15 साल पहले इस फिल्म का ख्याल मेरे दिमाग में आया था। यह एक फिल्म है जिस पर मैं पूरी तरह विश्वास करता हूं। यह वह फिल्म है जिस पर मेरे पिता जाने से पहले काम कर रहे थे। पर्दे पर यह फिल्म देखना उनका सपना था। तब मैं उनके सपने को साकार नहीं कर पाया। मेरी भावनाएं आहत हुई। लेकिन अब इस कहानी एक प्लेटफॉर्म मिल गया है।'

फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन कर रहे हैं। यह 40 के दशक की कहानी है जो आज भी लोगों के दिलों छुती हैं। अब इस सफरनामे की शुरुआत हो चुकी है। आशा है कि आप भी इस सफरनामे का हिस्सा बनेंगे।