15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कल्कि दो महीने की बेटी को गिटार बजाकर सुना रही है लोरी, वायरल हुआ वीडियो

कल्कि ने इस्टाग्रांम पर वीडियो किया शेयर दो महीने की बेटी के साथ नजर आई कल्कि
2 min read
Google source verification
kalki_final.jpg

नई दिल्ली। देश में जारी लॉकडाउन के बीच हर सेलिब्रटी अपने अपने घरों में परिवार के बीच रह रहा है। इन दिनों वो अपने सभी काम पूरे कर रहा है जो समय के ना रहने से कर नही पा रहे थे और इसी बीच परिवार के साथ उन्हें रहने का भरपूर मौका भी मिल रहा है। इसी तरह से एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन भी अपनी नन्ही से बच्ची के साथ समय व्यतीत कर रही है।

अभी हाल ही में कल्कि ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी दो महीने की बेटी 'साफो' के साथ नजर आ रही है। बता दे कि जब से कल्कि गर्भवती हुई थी तभी से चर्चे का विषय काफी बनी हुई थी। लेकिन इन दिनों वो अपनी प्यारी से बेटी के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है। इस वीडियो में कल्कि बेटी साफो को सुलाने के लिये लोरी सुनाते नजर आ रही है।

View this post on Instagram

Covid times #loveatfirstsmile 📷@guyhershberg

A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

कल्कि ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वो गर्भवती थीं तब उन्होंने बच्चे के लिए गिटार सीख लिया था। जो अब काफी काम भी आ रहा है। और वे अफ्रीकी धुन पर बेटी को अफ्रीकी लोरी सुना रही हैं। गिटार की धुन सुनते ही उनकी बेटी खुश हो जाती है। फिर इसके बाद उसे नींद भी आ जाती है।

बता दे कि कल्कि ने इसी साल 7 फरवरी को बेटी का जन्म दिया था । कल्कि के द्वारा पोस्ट किया वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। और वे लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग