4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर ऐसा क्या हुआ पीएम मोदी को हमेशा खरीखोटी सुनाने वाले एक एक्टर ने अचानक की उनकी तारीफ, लिखा कुछ ऐसा हुआ वायरल

इस बार एक्टर ने Prime Minister Narendra Modi पर नहीं बल्कि विपक्षी दलों पर करारा हमला किया करते हुए मोदी की जमकर तारीफ की है।
2 min read
Google source verification
Prime Minister Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi

बॉलीवुड के एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल खान ( Kamaal R Khan ) हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी तीखे कमेंट्स के चलते चर्चा में रहते हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) अक्सर उनके निशाने पर रहते हैं। वहीं अब अचानक ऐसा क्या हुआ कलाम खान ने उनका पक्ष लिया।

इस बार कमाल खान ने Prime Minister Narendra Modi i पर नहीं बल्कि विपक्षी दलों पर करारा हमला किया करते हुए मोदी की जमकर तारीफ की है। हाल ही में कमाल खान का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार कमाल खान ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार ( Sharad Pawar ) के उस बयान पर हमला किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू और मायावती कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) से अच्छे पीएम होंगे।

कमाल खान ने लिखा, 'अब शरद पवार कह रहे हैं कि ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू और मायावती कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बेहतर पीएम होंगे। यह साबित करता है कि प्रत्येक विपक्षी नेता पीएम बनने के लिए मरे जा रहे हैं। इसलिए मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) को मतदान करें, क्योंकि नरेंद्र मोदी जी अभी भी इन सत्ता के लिए भूखे लोगों से अच्छे हैं।' कमाल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं उनके इस ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं।